November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसरगुजासीतापुर

बेलजोरा नाला के ऊपर मुख्य मार्ग में गिरा विशालकाय पेड़,पेड़ गिरने से आवागमन हो रहा बाधित,जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान आखिर कैसे होगा आवागमन

नमन सोनी/सीतापुर:-सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के बेलजोरा नाला के ऊपर मुख्य मार्ग में तेज बारिश के बाद विशालकाय पकरी का पेड़ धरासायी होकर सड़क पर गिर गया है,वहीं पेड़ के सड़क पर गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है जहां बेलजोरा से सीतापुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली इस सड़क पर पेड़ के गिरने से ग्रामीणों को आवागमन करने के लिए खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दे कि सड़क पर विशालकाय पेड़ के गिरने के बाद इसे नहीं हटाएं जाने से ग्रामीण खेतों और दलदलो से होकर इस पार से उस पार जाने के लिए मजबूर हो रहें है।

वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विशालकाय पेड़ के गिरने के बाद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इसे सड़क से हटाने के लिए जल्द ही पहल नहीं कर रहें है जिससे ग्रामीणों को इस सड़क जरिए आवागमन करने में दिक्कत हो रहीं है और कई किलोमीटर का लंबा दूरी तय कर दूसरे सड़क से अपने गांव जाना मजबूरी हो रहा है लेकिन अब तक सड़क से इस विशालकाय पेड़ को हटाने कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं इस संबंध में जब सीतापुर के नायब तहसीलदार रामसेवक पैंकरा ने बताया कि इस बाबत जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही सड़क से पेड़ को हटाने की कार्यवाही की जाएगी ताकि आवागमन बाधित न हो।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!