May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर,भारतीय थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के तत्वाधान में भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠ पर उपलब्ध है।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन 14 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जो 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकता है। अभ्यर्थी अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर), ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, वेट एवं सिपाही फार्मा पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन 01 जून से 10 जून 2026 के बीच संभावित है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के दूरभाष नंबर 0771-2665212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!