September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मोटरसाइकिल में छिपाकर ले जा रहे थे गाँजा,,,पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य सरगना सहित दो को किया गिरफ्तार…

बलरामपुर/शंकरगढ़। मोटरसायकल में छिपाकर नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।पुलिस ने आरोपीयों के मोटर सायकल में छिपा कर ले जा रहे 04 किलो 359 ग्राम मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर तीन आरोपियों सहित दो मोटर सायकल वाहन को भी जप्त किया है।

        पुलिस ने बताया कि दिनांक 21/04/2025 को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि, दो व्यक्ति टीव्हीएस रायडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 ईडी 3418 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिकी करने डीपाडीहकला से शंकरगढ़ की ओर जा रहे हैं। एक व्यक्ति आसमानी चेकदार शर्ट तथा दुसरा व्यक्ति लाल काला चेकदार शर्ट पहना है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शंकरगढ़ जितेन्द्र सोनी द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपियों के आने के संभावित रास्ते पर चिरई घाट के पास एमसीपी लगाकर मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार मोटर सायकल वाहन एवं व्यक्ति को रोका गया।जाँच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 350 ग्राम गांजा एवं टीव्हीएस रायडर मोटर सायकल एक मोबाईल फोन बरामद किया।पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि कुलदीप सिंह निवासी सरनाडीह से जरिये मोबाईल फोन के अपने मोबाईल से कुलदीप के मोबाईल पर बातचीत होता रहता है, जब भी गांजा का जरूरत पड़ता है तब कुलदीप उफिया जगीमा पटना जंगल में गांजा लाकर छोड देता है।आज दिनांक को भी गांजा लेकर कुलदीप आने वाला है आरोपी के कथन में बताये अनुसार थाना प्रभारी शंकरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र सोनी द्वारा पुलिस टीम के साथ उफिया जगीमा पटना जंगल में आरोपी कुलदीप सिंह को घेराबंदी कर पकडा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 04 किलो 309 ग्राम गांजा बरामद किया है। तीनों आरोपियों से बरामद कुल गांजा की मात्रा 04 किलो 359 ग्राम, दो मोटर सायकल, दो नग मोबाईल फोन को जप्त कर तीनो आरोपियों 1. रामगुलाम पांडे पुत्र रामगोविंद पांडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी डीपाडीहकला 2.महेन्द्र सोनवानी पिता मनोहर सोनवानी उम्र 18 वर्ष साकिन डीपाडीहकला दोनों साकिनान याना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर 3. कुलदीप सिंह पिता स्व. लल्लू सिंह उम्र 51 साल साकिन सरनाडीह थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) (11) (अ) (आ) के तहत आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!