September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुर

शंकरगढ़ में सोनार समाज की नई कार्यकारिणी का गठन,,,रैली निकालकर दिया एकजुटता का परिचय…

शंकरगढ़। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक के सबसे दूरस्थ अंचल में बसे मनोहरपुर में सोनार समाज का गठन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरगुजा सम्भाग के अध्यक्ष रघुनाथ सोनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे वहीं पूर्व प्रमुख सलाहकार सोनार उत्थान समाज छग सुरेश सोनी,सूरजपुर के सोनार समाज के जिलाध्यक्ष कंचन सोनी,बलरामपुर सोनार समाज के जिलाध्यक्ष नरेश सोनी एवं भिलाई सोनार समाज के महासचिव गणेश सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे।
    राजपुर के युवा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सोनी एवं शंकरगढ़ के वरिष्ठ समाज के सदस्य अशोक सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले समाज के सभी पुरुष और महिला सदस्यों का पांव धोकर तिलक लगाकर एवं फुलवर्षा कर स्वागत किया गया।जिसके बाद सभी ने रैली निकालकर अपने समाज के ताकत का परिचय दिया।रैली पश्चात मनोहरपुर के प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सामाजिक गठन कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मनोहरपुर के अजय सोनी को ब्लॉक अध्यक्ष अंकिता सोनी महिला ब्लॉक अध्यक्ष विजय सोनी ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं प्रमिला सोनी को महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया है।वहीं शंकरगढ़ के अशोक सोनी को प्रमुख सलाहकार,नाथुन सोनी,श्यामलाल सोनी,सतीश सोनी एवं फेंकू सोनी को संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया है।


     कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रघुनाथ सोनी ने कहा कि समाज का विकास एकजुटता से होता है और सभी को एकजुट होकर रहना है।विशिष्ट अथिति कंचन सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की कुरीतियों को दुर करके हमे आगे बढ़ना है और उसे नई ऊंचाइयों तक लेकर जाना है वहीं उन्होंने लुंड्रा में हुए सोनार उत्थान समाज के कार्यक्रम की निंदा करते हुए कहा कि एक घर मे मातम पसरा हुआ था और दूसरी ओर लोग मांस काटकर पार्टी मना रहे थे।सोनार समाज इसकी घोर निंदा करता है।राजपुर सोनार समाज के ऊर्जावान अध्यक्ष सुरेश सोनी ने अपने सम्बोधन में राजपुर में समाज की तरफ से हो रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और एकजुट रहने की बात कही।कार्यक्रम को गणेश सोनी,राजपुर सोनार समाज के संरक्षक राजकुमार सोनी एवं बलरामपुर जिले के सोनार समाज के जिलाध्यक्ष नरेश सोनी ने भी सम्बोधित किया।


       कार्यक्रम में राजपुर से युवा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सोनी,सक्रिय सदस्य सुनील सोनी,युवा प्रमुख सलाहकार संतोष सोनी,कोशाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,ब्लॉक उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी,सुजीत सोनी,महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता सोनी,सलाहकार शीतल सोनी,नीलम सोनी,रिपा सोनी,अमृता सोनी,राखी सोनी,वाड्रफनगर से ब्लॉक अध्यक्ष चांद सोनी,प्रतापपुर से ब्लॉक अध्यक्ष विहारी सोनी,संतोष सोनी,लुंड्रा से अशोक सोनी सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।वहीँ कार्यक्रम में मंच का संचालन युवा जिलाध्यक्ष अरुण सोनी एवं आभार प्रदर्शन सुजीत सोनी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!