July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

बलरामपुर जिले में पत्रकार कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन,,,अरुण सोनी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी…

बलरामपुर

जिला में पत्रकार कल्याण संघ के नई पंजीयन के बाद जिले भर के पत्रकारों की पहली बैठक बलरामपुर में न्यू सर्किट हाउस में की गई।बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी बनाये जाने की चर्चा की गई।
बलरामपुर जिले में पत्रकार कल्याण संघ के पंजीयन पश्चात पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी बनाये जाने हेतु चर्चा की गई।बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी बनाये जाने हेतु चुनाव प्रक्रिया अपनाया गया।नई कार्यकारिणी में पत्रकार कल्याण संघ के लिए जिलाध्यक्ष के रुप मे अरुण सोनी को निर्वाचित किया किया गया। पत्रकार कल्याण संघ जिला बलरामपुर के सभी जगह के पत्रकारगण की उपस्थिति में बैठक कर पत्रकार कल्याण संघ जिला बलरामपुर का जिलाध्यक्ष अरुण सोनी को निर्वाचित किया गया।वहीँ इस बैठक में जिला संरक्षक राकेश भारती, देवेश दुबे को बनाया गया।नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष सुदीप उपाध्याय जिला सचिव घनश्याम सोनी ,जिला कोषाध्यक्ष पुरन देवांगन , संयुक्त सचिव  संजीव सिंह को निर्वाचित किया गया। इस बैठक में जिले के सभी ब्लाकों से पहुँचे पत्रकार साथीगण के उपस्थिति में निर्वाचन का कार्य पूर्ण किया गया। पत्रकार कल्याण संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयनित होने पर सभी पत्रकार कल्याण संघ के साथियों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर नव निर्वाचित पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अरुण सोनी की संघ की मर्यादा के अनुकूल संघ के सभी नियमों का पालन करते हुए बलरामपुर जिले में पत्रकार कल्याण संघ की एक अलग ही पहचान बनेगी तथा सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा हमारे सभी पत्रकार साथीगण सजग रहते हुए सभी समाज के लिए पत्रकार कल्याण संघ के पत्रकार साथी हमेशा कार्य करेंगे।और उम्मीद है की इस पत्रकार कल्याण संघ द्वारा बलरामपुर जिला में जनहित कार्यों में हमेशा सहयोगात्मक भूमिका रहेगी ।


    पत्रकार कल्याण संघ के बैठक में बलरामपुर जिला के सभी पत्रकार साथी उपस्थित होकर पत्रकार कल्याण संघ के इस नव निर्वाचित पदाधिकारियों को चयनित करने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस बैठक में पत्रकार कल्याण संघ बलरामपुर के संरक्षक राकेश भारती, देवेश दुबे, अध्यक्ष अरुण सोनी, उपाध्यक्ष सुदीप उपाध्याय, सचिव घनश्याम सोनी, कोषाध्यक्ष पुरन देवांगन, संयुक्त सचिव संजीव सिंह कार्यकारिणी सदस्य में शैलेन्द्र द्विवेदी नन्दु कुशवाहा, रोबिट गुप्ता, सुनील ठाकुर, दिनेश आयाम, मो.अबदुल्लाह, अनंत पाण्डेय, विकास मंडल, कृष्णा टोप्पो, आनंद मिश्रा, अजय कुशवाहा, अनिल मेसर्स, संतोष गुप्ता, देववती, युसूफ खान, दीपक जायसवाल, अजय कुशवाहा, कुलेश्वर कुशवाहा, अली खान सहित भारी संख्या मे जिले के पत्रकार शामिल रहे।


नई कार्यकारिणी गठन के बाद बलरामपुर कलेक्टर से हुई सौजन्य मुलाकात :-

   पत्रकार कल्याण संघ द्वारा नवीन सर्किट हाउस में नवनिर्वाचित पद पर चयनित  होने के पश्चात बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुष एक्का से पत्रकार कल्याण संघ के  संरक्षक, जिलाध्यक्ष , उपाध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष , संयुक्त सचिव सहित सभी पत्रकार साथीगण सौजन्य मुलाकात करते हुए क्षेत्र के समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए इसका निराकरण करने  की मांग की तथा क्षेत्र में अमन चैन शांति बनाए रखने हेतु शासन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की मांग रखी।पत्रकारों की माँग पर बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुष एक्का द्वारा इस पर  पहल करने की बात कहते हुए पत्रकार कल्याण संघ के नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाए दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!