जेसीबी से किया जा रहा था वन भूमि पर कब्जा,,,विभाग ने जेसीबी को किया जप्त,की जा रही राजसात की कार्यवाही…

राजपुर। वन विभाग के जमीन को कब्जा करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी मशीन को जप्त कर राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है।वही इस मामले में वन विभाग द्वारा पाँच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
मामला परिक्षेत्र के ग्राम बागड़ी के बंगा टिकरा कक्ष क्रमांक 2759 का मामला है, जहाँ पहले से ही वन भूमि में काबिज श्यामपति, सुबक, समर एवं सोहन ने अमदरी निवासी शिव कुमार गुप्ता की जेसीबी मशीन बुलवाकर अपने काबिज भूमि के अलावे वन विभाग द्वारा फेंसिंग के बाद छोड़े गए भूमि पर समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था।

आरोपियों ने समतलीकरण का कार्य के दौरान वहाँ लगे साल के पेड़ को भी गिराने का प्रयास किया जा रहा था।आरोपियों ने साल के पेड़ के आसपास के मिट्टी को जेसीबी की मदद से पूरी तरह खोदकर पेड़ गिरने की भी कोशिश की जा रही थी परंतु मामले की जानकारी लगते ही तत्काल वन विभाग का अमला मौके पर पहुँच गई जिससे आरोपियों ने पेड़ को गिराने में कामयाब नही हो सके।जिसके बाद वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे कार्य को तत्काल बंद करा दिया गया।जिसके बाद वन विभाग द्वारा मौके पर से जेसीबी मशीन को जप्त कर लिया है और आगे जेसीबी मशीन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है।जेसीबी मशीन नेहा सिंह की बताई जा रही है।गौरतलब है कि पूर्व में भी शिव कुमार गुप्ता द्वारा उक्त जेसीबी मशीन से वन भूमि पर काबिज करने का मामला चल रहा है उक्त प्रकरण वन विभाग में आज तक लंबित है।

इस मामले में सहायक वनपरिक्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि आरोपियों द्वारा मौके पर पहले से जो कब्जा किया गया था उसके अलावे हमारे वन विभाग की जो फेंसिंग है वहाँ ऊपर से इनके द्वारा जेसीबी मशीन से जोतवा कर मिट्टी को गिराया जा रहा था।पेड़ो को भी गिराने का प्रयास किया जा रहा था पर वे सफल नही हो सके मै स्वंय और हमारा स्टाफ तत्काल वहाँ पहुँच गए थे।आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण कायम कर दिया गया है। पूर्व में भी इसी सर्किल बिट ओकरा में शिव कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से काम किया गया था अभी पुनः प्रयास किया गया है।आगे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस पूरे कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक अशोक कुमार शुक्ला रामचंद्र प्रसाद जायसवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह धनंजय कुमार श्रीमती सुशीला कुजूर सहित चौकीदार उपस्थित थे।

देखें वीडियो



