August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ट्रांजेक्ट लाइन के पास शराब पी रहे शराबियों को मना करने पर वन विभाग के कर्मचारियों पर किया हमला,,,वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बकसपुर रोड में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शराब पीने को लेकर मना करने पर नशे में धुत शराबियों ने दिनदहाड़े शराब के नशे में वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस घटना में वनरक्षक राजपुर सागौन बीट प्रभारी के चेहरे सर व कनपटी में गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

     जानकारी के अनुसार विगत दो दिनों से वन विभाग के कर्मचारी समय लाल अनूप गिरधारी रामलखन राजेश रोदा सेमरा बकसपुर रोड में बीट क्रमांक पी 2758 में ट्रांजैक्ट लाइन की तैयारी कर रहे थे। वन विभाग के कर्मचारी रविवार सुबह 6:00 बजे से ही राजपुर से बकसपुर जाने वाले सड़क के बीच में पढ़ने वाले सागौन जंगल में ट्रांजैक्ट लाइन की तैयारी कर रहे थे। दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच वनरक्षक राजपुर सागौन बीट प्रभारी प्रमिट एक्का अपने मारुति बलेनो क्रमांक CG 15 CT 0384 से सेमरा बकसपुर सड़क में बिट क्रमांक पी 2758 में ट्रांजेक्ट लाइन का तैयारी कर रहे कर्मचारियों से जानकारी लेने पहुँचे थे जहाँ पहले से आरोपी ग्राम दरकी थाना शंकरगढ़ निवासी संतोष पिता अन्नू उराँव अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर जंगल के किनारे उक्त जगह पर शराब पी रहे थे।वन रक्षक प्रमिट एक्का ने वहाँ पहुँचकर उन्हें जब अन्यत्र जाकर शराब पीने की बात कही तो तीनों युवक भड़क गए जिसके बाद तीनों नशे में धुत शराबी यूवको ने वन रक्षक प्रमिट एक्का को गाली गलौच करते हुए पत्थरों से हमला कर दिया। तीनों शराबी युवक यहीं तक नहीं रुके उन्होंने प्रमिट एक्का के मारुति बलेनो में भी पत्थरों से हमला करते हुए आगे एवं पीछे के शिक्षा तोड़ दिए एवं वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में प्रमीट एक्का को चेहरे एवँ दोनों कनपटी के पास गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद भागते समय आरोपियों का एक मोबाइल घटना स्थल पर गिर गया जिसे वन विभाग ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा राजपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं राजपुर पुलिस मोबाईल के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और तीनो शराबी आरोपियों के धरपकड़ में जुट गई है।

       गौरतलब है कि राजपुर से सेमरा बकसपुर जाने वाले उक्त सड़क पर दिन हो या शाम अक्सर शराबियों का जमावड़ा बना रहता है और आये दिन शराबी शराब के नशे में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। शराबीयों द्वारा उक्त सड़क पर पड़ने वाले शासकीय शराब दुकान से शराब खरीदतें हैं और उक्त जंगल में शराब का सेवन करते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!