November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

विशेष पिछड़ी जनजाति के नवसृजन के लिए आजादी के बाद पहली बार भुताही गांव पहुंचा सुशासन,,,लगाई जन चौपाल,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं…

ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया न्योता भोज

बलरामपुर
Cgtoday.in

    जिले के अंतिम छोर पर स्थित चारों तरफ ऊंची पहाड़ियों और घनें जंगलों से घिरा हुआ भुताही गांव जो कुसमी विकासखण्ड अंतर्गत स्थित है। जो की अतिसंवेदनशील तथा पहुंच विहिन क्षेत्र माना जाता था। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आजादी के 7 दशक बाद कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत रेना जमील  अपने मैदानी अमले के साथ लगभग 6 किलोमीटर दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर चलकर सुदूरवर्ती गांव भुताही पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों के जीवन शैली और विकास योजनाओं को करीब से देखा। साथ ही ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठ कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

गांव में जल्द बहाल होगी बुनियादी सुविधाएं


   भुताही गांव पहुंकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जन चौपाल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी जरूरतें एवं समस्याएं जाना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। दरअसल लम्बे समय से मुख्य धारा से अछूते इस गांव में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लंबी पहाड़ी यात्रा कर इस गांव तक पहुंचे तो इन्हें अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्सुक होकर जोरदार तालियों से सभी अधिकारीयों का स्वागत किया। उनकी आंखों की चमक साफ तौर से यह दिखा रही थी की अब उनकी उमीदों और सपने को चार चांद लगेंगे । अब उनके गांव में भी शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क और मकान जैसी मूलभूत सुधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीणों का कहना था की पहली बार उन्होंने ऐसे संवेदनशील जिला प्रशासन की टीम देखी है और उनके आने से आस जगी ही नही है बल्कि विश्वास भी है कि गांव में भी जल्द विकास दिखेगा।

बच्चों को परोसा गया पौष्टिक भोजन

  जिला प्रशासन की पहल पर प्राथमिक शाला भुताही में प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों और बच्चों के साथ लाइन में बैठ कर भोजन किया। विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चे अपने बीच अधिकारियों को पाकर खुश नजर आये। दरअसल बच्चों के खान-पान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से न्योता भोज की अभिनव पहल की जा रही है। इससे बच्चों में अतिरिक्त पोषण के साथ अपनत्व की भावना विकसित होगी। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को हार्लिक्स तथा चॉकलेट भी बांटी। कलेक्टर ने स्कूल में दी जाने वाली मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई, स्वास्थ्य की स्थिति से भी अवगत हुए। साथ ही गांव में पदस्थ शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। एवं बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक अध्ययन कराने निर्देश भी दिए।

गांव में बनेंगे पक्के मकान, अधिकारियों ने रखी नींव


   इस दौरान कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आवास के हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने स्वीकृत आवासों के निर्माण में होने वाली परेशानियों के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया की आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण आवास निर्माण के लिए जरूरी संसाधनों को एकत्र करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सीईओ जिला पंचायत रेना जमील ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की आवास निर्माण के लिए गांव के लोगों को ही कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि गांव के लोग ही अपने आवास का निर्माण कर सकें। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा छड़ और सिमेंट जैसे आवश्यक सामग्रियों को गांव तक पहुंचाने में हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने स्वीकृत आवास के हितग्राहियों के साथ भूमि पूजन किया और नींव खोदकर आवास निर्माण की शुरुआत की।

शेष बचे आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश


   कलेक्टर ने ग्रामीणजनो से चर्चा करते हुए उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आयुष्मान कार्ड के लाभ के के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बनाए गए कुल आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेते हुए शेष बचे 10 प्रतिशत ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही गांव में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सहित मलेरिया, टीबी, एनीमिया इत्यादि जांच के संबंध में जानकारी ली तथा रोस्टर बनाकर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।

सुगम आवागमन की सुविधा शासन की प्राथमिकता


   कलेक्टर श्री एक्का ने ग्रामीणों से कहा कि भुताही से पुंदाग गांव पहुंचने के लिए सड़क बनाना प्रशासन की प्राथमिकता में है।सड़क के विकास के साथ ही अन्य विकास कार्यों को गति दी जाएगी। ग्रामीणों की मांग पर मांगों पर आश्वस्त करते हुए कहा की भुताही कैम्प से भुताही बस्ती तक आवगमन बहाल करने के लिए जल्द ही निर्माण कार्य के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पुंदाग का भी भ्रमण कर अधोसंरचनात्मक कार्यों का जायजा लिया। तथा प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियों से चर्चा कर शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान तहसीलदार शशिकांत दुबे, कार्यपालन अभियंता सच्चिदानंद कांत, सीईओ कुसमी अभिषेक पाण्डेय सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!