October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया गया फाईनल रिहर्सल,,,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा…

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 का राष्ट्रीय पर्व समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए आज जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का फाईनल रिहर्सल किया गया साथ ही की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा।


          कार्यक्रम में 12वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल ए एवं बी कम्पनी कैंप सामरी पाठ, जिला पुलिस बल पुरूष एवं महिला, नगर सेना, वन एवं जलवायु विभाग, एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम बलरामपुर, तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, संत जोसेफ स्कूल दर्रीडीह बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं परेड टू आईसी उप निरीक्षक श्री अश्विनी दिवान के नेतृत्व में आकर्षक मार्च-पास्ट एवं शस्त्रधारी जवानों ने तीन चक्र में हर्ष फायर किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर शशि चैधरी, अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर करूण कुमार डहरिया, जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!