October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
खेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

किसानों को नही मिल रही यूरिया खाद,परमिट के बदले माँगा जा रहा पैसा,,,आक्रोशित किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। एक तो समय पर बारिश नही होना और उपर से अब किसानों को यूरिया खाद की किल्लत ऐसे में किसानो को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान काफी परेशान हैं। इस संबंध में किसानों ने एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंप यूरिया खाद दिलाने की मांग की है। उन्होंने सहकारी समिति में पदस्थ कर्मचारी के खिलाफ भी परमिट के बदले पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है।

सौंपे गए ज्ञापन


     सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सहकारी समिति राजपुर में कुछ दिन पहले यूरिया खाद आया जिसमें सहकारी समिति में पदस्थ आशिष गुप्ता खाद का परमीट काट रहा था।जब हम लोग खाद का दुबारा परमीट कटवाने गये तो आशिष गुप्ता के द्वारा पैसे की मांग किया गया। बोला 500 /- रूपये दोगे तभी परमीट काटुंगा,अभी जुगाड़ में खाद आया है हमलोग को भी उपर में पैसा देना पड़ता है। फिर हमलोगों ने पैसा नहीं दिया तो बोला आज परमीट नहीं काटेंगे। कल आना दुसरे दिन गये तो बोला गया कि खाद खत्म हो गया है। फिर बोला 10 दिन बाद यूरिया आएगा तो मिल जायेगा। 10 दिन बाद फिर से आज सहकारी समिति गये तो बोला की अब नहीं मिलेगा यूरिया सब खत्म हो गया।
     किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर राजीव जेम्स कुजूर को ज्ञापन सौप निवेदन किया है कि सहकारी समिति से हम किसानों को यूरिया खाद दिलाने का कृपा करें और अवैध पैसा वसूली करने वाले आशिष गुप्ता के विरूद्ध कार्यवाही किया जाये।किसानों ने 3 दिन के भीतर यूरिया खाद न मिलने पर और आशिष गुप्ता के उपर कार्यवाही नहीं करने पर उग्र आन्दोलन करने और चक्का जाम करने की बात कही है।
ज्ञापन सौंपने में राजेश यादव अमीना पंकज यादव राजु वंशराज प्रमोद रामसुन्दर जितेन्द्र सुदामा अजय सीताराम विनय भगत लालता प्रसाद कैलाश  सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!