September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

छठ पूजा सेवा समिति द्वारा कराई जा रही छठ घाट में व्यापक तैयारियाँ,,,व्रतियों के लिए होगी विशेष व्यवस्था…

राजपुर। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठी मैया के श्रद्धालुओं के लिए नगर के गेउर नदी के तट पर छठ पुजा सेवा समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।समिति द्वारा छठ घाट की साफ सफाई सहित टेंट पंडाल लाइट एवं अन्य साधनो की व्यवस्था की जा रही है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ पूजा हेतु श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है। छठ पूजा सेवा समिति द्वारा नगर के गेउर नदी तट पर छठ घाट की साफ सफाई सहित टेंट पंडाल व लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। छठ व्रत की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए इस वर्ष छठ पूजा समिति द्वारा 45 पंडालो की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष छठ घाट पर लगाए गए पंडालों को विशेष तौर पर वॉटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है जहाँ महिलाओं के लिए प्रत्येक पंडाल में कपड़े बदलने हेतु अलग से व्यवस्था की गई है। छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ घाट पर रुकने वाले श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों के लिए चाय की व्यवस्था सहित रात में ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। छठ घाट पर आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। छठ पूजा सेवा समिति द्वारा पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी छठ घाट पर सूर्य देव की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है। वही छठ घाट पर जाने वाले व्रतियों के लिए इस बार नगर पंचायत के द्वारा सड़कों की साफ सफाई सहित सड़क पर पानी छिड़कने के भी व्यवस्था की जा रही है। इस वर्ष छठ पूजा हेतु पंडालों में जगह का आरक्षण के लिए लगभग 135 लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। कार्यक्रम को सफल बनाने वह छठ घाट की पूरी व्यवस्था हेतु छठ पूजा समिति के महेंद्र अग्रवाल संतोष सिंह विश्वास गुप्ता नीरज तिवारी भानु प्रताप प्रजापति विकास बंसल विद्यानंद दुबे प्रवीण गुप्ता सोनू सिंह संजीव गुप्ता दुर्गेश जायसवाल आनंद मेहता ननका सोनी एवं रवि सोनी पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!