September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

वर्षों बाद भी करकेपा बरगाही नाला में पुल नही बनने से ग्रामीण परेशान,,,बारिश में 25 किलोमीटर से अधिक की दूरी करना पड़ता है तय…

राजपुर। देश को आजाद हुए कई वर्ष बीत गए,परंतु आज भी एक गाँव ऐसा है जो मूलभूत सुविधाओं से अछूता है। इस गाँव में ग्रामीणों को पुलिया नही बनने से आवागमन के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत करकेपी में दो विकासखंडों को जोड़ने वाली बरगाही नाला में पुल नहीं बनने से ग्रामीण बारिश के दिनों में 25 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने आवश्यक कार्यों के लिए जाना पड़ता है।
         मामला बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत करकेपा का है जहाँ आजादी के बाद आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।ग्राम पंचायत करकेपा में बारगाही नाला में पुल नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्राम अतौरी से तोनी को जोड़ने वाले इस सड़क पर बरगाही नाला पड़ता है। इस सड़क से लगभग पाँच से आठ गाँवों के ग्रामीण आनाजाना करते हैं। यह सड़क बलरामपुर एवं राजपुर दो विकासखण्ड सहित दो विधानसभा को भी जोड़ती है। जिला मुख्यालय सहित अन्य जगह जाने के लिए ग्रामीण इसी सड़क का इस्तेमाल करतें है क्योंकि उन्हें कम दूरी का सफर तय करना पड़ता है। बारिश के दिनों में पुल नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान होते हैं। नाला में पानी भर जाने से इस सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है।बारिश के दिनों में एम्बुलेंस भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाता। अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे इलाज के लिए 25 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत करकेपा में अतौरी से तोनी को जोड़ने वाले इस सड़क पर बारगाही नाला में पुल निर्माण के लिए ग्रामीण वर्षों से आस लगाए बैठे हैं।अब देखना यह होगा कि नेताओं व अधिकारियों की नींद कब खुलता है और ग्रामीणों को इसका लाभ कब तक मिल पाता है।


केवल मिलता है आश्वासन :- ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों सहित नेताओं को यहाँ पुल निर्माण कराने की मांग की गई परंतु अभी तक इस पर कोई पहल नही हुई है। चुनाव के समय नेताओं के द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया परंतु अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी एवं इंजीनियर भी यहां आकर सर्वे कर चुके हैं फिर भी काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिन में यहां कोई ग्रामीण बीमार हो जाए तो उसके इलाज के लिए अस्पताल जाने के लिए 25 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना पड़ता है।बारिश में नाला में पानी भर जाने के कारण एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाता हैं। उन्होंने कहा की कभी-कभी तो मरीज को झलगी या खाट में लेकर एंबुलेंस तक जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पुल की नहीं बनने से चिकित्सा सहित बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बरसात के दिनों में इस नाला में पानी भर जाने के कारण गांव के बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं।

पुल बनने से लगभग आठ पंचायत होंगे लाभान्वित:- ग्राम पंचायत करकेपा के बारगाही नाला में पुल बनने से लगभग आठ से अधिक ग्राम पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इस नाला पर पुल निर्माण होने से अतोरी, लिलोटी, सरगड़ी, गोविंदपुर, करकेपा, तोनी, भेंड्री, सुपली सहित अन्य कई ग्राम पंचायत आपस में जुड़ सकेंगे और ग्रामीणों को आने-जाने में कम दूरी का सफर तय करना पड़ेगा। वर्तमान में बरगाही नाला पर पुल नहीं होने से करकेपा, अतोरी, लिलोटी, सरगड़ी, गोविंदपुर, करकेपा, तोनी, भेंड्री, सुपली के ग्रामीणों को आने-जाने के लिए 25 से किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना पड़ता है जबकि यदि इस नाला में पुल बन जाए तो ग्रामीणों को महज आधे किलोमीटर की दूरी करना पड़ेगा।

देखें क्या कहते हैं ग्रामीण

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!