May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

EOW एवँ ACB की छापेमार कार्यवाही,छत्तीसगढ़ में एक साथ बीस ठिकानों पर रेड,,,राजपुर में व्यवसाई के घर पहुँची टीम…

राजपुर। छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की टीम ने रविवार को रायपुर, बिलासपुर,सरगुजा,बलरामपुर और कोंडागांव में एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही की है। बताया जा रहा है यह छापेमार कार्यवाही आबकारी और DMF घोटाले से जुड़ी है।

    रविवार सुबह से ही सरगुजा सहित बलरामपुर रायपुर बिलासपुर और कोंडागांव में EOW-ACB की टीम ने छापेमारी की है। EOW व ACB की टीम ने सरगुजा में पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल, बलरामपुर जिले के राजपुर में मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की है। रायपुर में टीम ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। इसके साथ ही बलरामपुर में व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर भी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए आबकारी और DMF घोटाले की जांच के लिए EOW और  ACB की टीम इन जगहों पर पहुंची है। अंबिकापुर के पर्राडांड निवासी डॉ तनवीर अहमद और सत्तीपारा कालोनी निवासी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

         23 नवंबर के तड़के ईओडब्लू एवं एसीबी की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। वहीं अन्य शहरों में भी छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

सरगुजा में दोनों छापे DMF घोटाले से संबंधित बताए गए हैं। डॉ तनवीर अहमद पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में पशु चिकित्सा के उप संचालक थे और वे सरगुजा एवं बलरामपुर में भी पदस्थ रहे हैं। व्यवसायी अमित अग्रवाल ने DMF में बड़े पैमाने पर काम किया था। अमित अग्रवाल पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा तक पहुंच रखते थे। सरगुजा,सूरजपुर से बस्तर तक बड़े पैमाने पर DMF मद का काम किया। वर्तमान में वे अंबिकापुर के रिंग रोड में लक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान का संचालन करते हैं।

       बलरामपुर में व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर भी EOW-ACB ने छापा मारा है। तड़के ACB की टीम के अधिकारी 2 गाड़ियों में पहुंचे। घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रहे है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!