September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बुजुर्ग,युवा,महिला एवं दिव्यांग मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग,,एक परिवार के पांच पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान,,,लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों के बीच दिखा उत्साह का माहौल…

बलरामपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत तीसरे चरण में जिले में 07 मई को मतदान सम्पन्न हुआ। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान करने भारी उत्साह नजर आया। युवा, बुजुर्ग, पुरूष एवं महिलाओं के साथ दिव्यांग मतदाता मतदान के इस महापर्व में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिए तथा हर वर्ग के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधित मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान किया।


     लोकसभा चुनई तिहार 2024 के तहत जिले में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसी कड़ी में लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने लोगों में ऐसा उत्साह भी देखने को मिला जहां कई पीढ़ियां एक साथ मतदान केन्द्रों में मतदान करने पहुंचे। जिसमें विधानसभा 07-रामानुजगंज के ग्राम पंचायत ओबरी के मतदान केन्द्र सेमली 164 में बुजुर्ग मतदाता 95 वर्षिय लीला सिंह अपने पांचवी पीढ़ी जो पहली बार मतदान कर रहे 18 वर्षिय अमन सिंह के साथ लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एक साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि मतदान कर बहुत खुशी हो रही है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा मतदाताओं के लिए किए गए सुविधाओं की भी प्रशंसा की। इसी प्रकार विधानसभा 06 प्रतापपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 70 में तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। विधानसभा 08-सामरी के शंकरगढ़ में भी मतदान केन्द्र में एक साथ दादी, मां एवं दो बेटियां ने मतदान करने आई। उनकी यह सहभागिता न केवल महिलाओं अपितु समाज के लिए भी प्रेरणा बनी। उनकी यह निष्ठा और सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज में विकास के लिए अग्रसर हो रही हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग निरंतर प्रयासरत है, जहां 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई। गुलबस कमरो जिनकी उम्र 90 वर्ष है जिन्होंने मतदान केंद्र में आकर मतदान किया। मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा दी गई लेकिन इनका मतदान केन्द्र में पहुंच कर मतदान देने का निर्णय सराहनीय है। गुलबस कमरों जैसे कई बुजुर्ग माताओं ने मतदान कर संदेश दिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में विशेष सुविधा प्रदान की गई है। बुर्जुगों एवं दिव्यांगों के लिए मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर के साथ मतदाता मित्र लगाये गये हैं जो मतदान कक्ष तक ले जाने में उनकी सहायता किये। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्र में किये गये सुविधाओं के साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक ओर ऐसे मतदाता भी जो संघर्ष कर मतदान करने के लिए आगे आये।

दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराई गई मतदाता रथ :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान दिवस को निःशुल्क परिवहन (मतदाता रथ) की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। मतदाता रथ के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केन्द्रवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों पूर्व में चिन्हांकन किया गया था। उनको मतदान दिवस उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने के पश्चात् मतदान करने के बाद वापस उनके निवास स्थल तक पहुंचाया गया। विधानसभा 07-रामानुजगंज के अंतर्गत मतदान केन्द्र 171 में मतदाता रथ का लाभ लेते हुए मतदान केन्द्र तक पहुंचे महेश्वर मिंज जिनकी आयु लगभग 80 वर्ष तथा कपिलदेव जो 80 वर्ष के हैं मतदान केन्द्र में मतदान करने थे बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा की गई यह व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। इस मतदाता रथ की वजह से हम अपने घरों से निकल कर मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान करने पाये, इसलिए हम जिला प्रशासन को धन्यवाद भी देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!