November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सफलतापूर्वक मतगणना कराने गणना प्रेक्षक की उपस्थिति में किया गया ड्राई रन

बलरामपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना कार्य 04 जून 2024 को की जानी है, इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सफलतापूर्वक मतगणना कार्य सम्पन्न कराये जाने हेतु आज मतगणना प्रेक्षक श्री अजय वी एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का की उपस्थिति में मतगणना स्थल लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह में ड्राई रन किया गया। तत्पश्चात् मतगणना प्रेक्षक श्री अजय वी ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को सफलतापूर्वक मतगणना कार्य सम्पन्न कराने अपने दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन करने को कहा।
    मतगणना दिवस जिले में प्रातः 08ः00 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारम्भ कर दी जाएगी। मतगणना स्थल पर मतों की गणना के लिये 14-14 टेबल विधानसभावार लगायी गयी है। प्रत्येक राउंड में प्राप्त मतों का टेबुलेशन करने के साथ ही जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से अनाउंस कराई जाएगी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा 07-रामानुजगंज देवेंद्र प्रधान, 08-सामरी करुण डहरिया, ईव्हीएम नोडल अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर सहित सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!