September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने उत्तर प्रदेश राज्य की 16.44 लीटर विदेशी मदिरा को किया जप्त,,,आरोपी को किया गिरफ्तार…

बलरामपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में पूरे सरगुजा संभाग में लगातार कार्रवाई कर रही है।क्रिसमस और न्यू ईयर पर अवैध शराब की तस्करी पर रोकथाम हेतु उड़नदस्ता टीम को सख्त दिशा निर्देश आबकारी आयुक्त से प्राप्त हुए हैं।

    संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को बलरामपुर जिले के डिंडो क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की चौकी डिंडो थाना त्रिकुंडा अंतर्गत वराह नगर निवासी देवनारायण जायसवाल अपने घर में भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश की शराब रखकर धड़ल्ले से बेच रहा है। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपनी टीम के साथ देवनारायण जायसवाल के घर दबिश दिए।देवनारायण जायसवाल के घर की तलाशी में उत्तर प्रदेश राज्य की 19 नग किंगफिशर स्ट्रांग कैन बियर,23 नग 8PM टेट्रा पैक व्हिस्की तथा 14 नग ब्लू लाइम देसी मसाला मदिरा कुल 16.44 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं बियर जप्त किया गया। आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 (क) 36 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय बलरामपुर में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि थाना बसंतपुर और थाना त्रिकुंडा एरिया का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से लगा हुआ है इसलिए इस एरिया में काफी बाहरी राज्य का अवैध शराब बेचा जाता है।

     उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित मुख्य आरक्षक कुमारू राम, अशोक सोनी, रमेश दुबे नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!