July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

उगते सूरज को अर्ध्य देकर व्रतियों ने की पूजा सम्पन्न,,,छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु…

राजपुर। आस्था का पर्व सूर्य सृष्ठि पर्व पर छठी मैया के उपासना करने वाले महिलाओं ने सोमवार को उगते सूरज को अर्ध्य देकर अपनी पूजा अर्चना पूर्ण की। राजपुर के गेउर नदी तट पर छठ घाट में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उगते सूरत को अर्ध्य दिया व चार दिन चलने वाले छठ महापर्व का समापन किया।
दीपावली के छः दिन बाद पड़ने वाली छठ पूजा पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। छठ महापर्व पर महिलाएं चार दिन पहले ही अपना व्रत खरना पूजा के साथ शुरू करती है। महिलाएं 36 घंटो से निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार के सुख शांति वह समृद्धि के लिए पूरे विधि विधान से छठी मैया का पूजा करती है। कहा जाता है कि छठी मैया पूरे परिवार सहित संतान के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन सहित अखंड सौभाग्यवती प्रदान करती है इसलिए भी लोग व्यापक रूप में छठ महापर्व पर बड़ी आस्था और विश्वास के साथ छठी मैया का उपासना करते हैं। छठी मैया के व्रत धारी छठ के एक दिन पुर्व अस्तांचल सूर्य की पूजा के पश्चात दूसरे दिन उगते सूरज को अर्ध्य देकर अपनी पूजा संपन्न करती है। राजपुर के गेउर नदी तट पर छठ व्रतियों ने रविवार को अस्तांचल सूर्य की पूजा अर्चना पश्चात सोमवार को उगते सूरज को अर्ध्य देकर अपनी पूजा अर्चना पूर्ण की।


छठ पूजा के इस महापर्व पर राजपुर के गेउर नदी तट पर छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी।छठ घाट पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान सूर्य की मूर्ति स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ आरती व पूजा अर्चना की गई। वही छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं वह आने जाने वाले वाहनों का व्यवस्थित रूप से पार्किंग एवं यातायात बहाल करने हेतु थाना प्रभारी रमाकांत साहू द्वारा पुलिसकर्मीयों की तैनाती भी की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!