September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चार सूत्रीय माँगो को लेकर सर्व समाज सहित कांग्रेस का प्रदर्शन,,,सहमति पश्चात शव का हुआ अंतिम संस्कार…

राजपुर/कुसमी। जिले के कुसमी क्षेत्रान्तर्गत हँसपुर में एसडीएम करुण डहरिया सहित अन्य तीन लोगो द्वारा हँसपुर निवासी तीन ग्रामीणों पर लाठी डंडे से पिटाई की गई थी जिसके बाद 62 वर्षीय रामनरेश राम की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दस दलीय सदस्यों की टीम गठित की है। जो प्रभावित गाँव में जाकर मृतक व पीड़ित परिवारों ग्रामवासियों एवँ प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपना प्रतिवेदन सौंपेंगे।गठित टीम आज कुसमी पहुँच कर चार सुर्त्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे सर्व समाज को अपना समर्थन दिया।

         बलरामपुर जिले के कुमसी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हंसपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के आतंक एवं मारपीट की घटना में एक ग्रामीण की हुई मौत एवं दो ग्रामीणों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगलवार को सर्व समाज द्वारा कुसमी बस स्टैंड में धरने पर बैठ गए।उनकी माँग है कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ की राशि का मुवावजा दिया जाए और घायलों को पाँच पाँच लाख तथा मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी एवँ एसडीएम कार्यालय में जो भी अटैचमेंट कर्मचारी है उसे मूल पद पर तत्काल भेजा जाए एवँ जो भी दोषी हो उन पर कठोर कार्यवाही की जाए।काफी देर तक धरना प्रदर्शन पश्चात आपसी सहमति बनने के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर आर एस लाल को ज्ञापन सौप सात दिवस में मांगें पूरी न होने पर सर्व समाज द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

      सहमति पश्चात सर्व समाज एवँ कांग्रेस द्वारा गठित दल कुसमी मर्च्युरी में रखे शव को लेकर प्रशासन एवँ पुलिस की उपस्थिति में मृतक के घर लेकर गए जहाँ उसकी अंतिम संस्कार किया गया।

       सर्व समाज द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व मंत्री अमरजीत पूर्व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम भटगांव पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े बलरामपुर के पुर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी वर्तमान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह शंकरगढ़ निवासी वरिष्ठ कांग्रेस महेश्वर पैकरा पुर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पैकरा पुर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण सफी अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत के पी सिंहदेव राजपुर ब्लाक अध्यक्ष नीरज तिवारी लालसाय मिंज मुजस्सम नजर सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!