November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूची
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विभिन्न धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,,,व्यवस्थाओं में लिया जायजा…

बलरामपुर, 22 जनवरी। जिले में धान खरीदी को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने तथा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का सघन दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
      कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत पस्ता, राजपुर अंतर्गत राजपुर, सेवारी एवं विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत जमड़ी धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेट पंजी, धान खरीदी पंजी, निरीक्षण पंजी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन किया। साथ ही टोकन, अब तक की गई धान खरीदी एवं उठाव संबंधी जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान तौलाई, धान के रख-रखाव की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान के गुणवत्ता का भी परीक्षण किया तथा नमी की जांच भी की।


        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से नियमानुसार धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान ही विक्रय हेतु लाने की बात कही, जिससे खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान की समुचित जांच के उपरांत ही गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं संबंधितों को धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर सतत निगरानी रखने आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!