July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

सड़कों पर अब भी दिख रहे आवारा पशु,,,कार्रवाई में ढिलाई बर्दाश्त नहीं…कलेक्टर..

सारंगढ़-बिलाईगढ़/मोहन लहरे। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने बुधवार 16 अगस्त को जिला स्तर के अधिकारियों की समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की साप्ताहिक समीक्षा की। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी सड़कों पर विचरण करते आवारा पशुओं के जमावड़े पर कलेक्टर ने तल्ख होते हुए नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के सीएमओ और उप संचालक पशुपालन को सख्त निर्देश दिए कि वे इसे गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें, इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों के क्रियान्वयन में विभाग प्रमुख गम्भीरता दिखाएं। राजस्व विभाग द्वारा की जा रही गिरदावरी की जानकारी उन्होंने ली और राजस्व निरीक्षक मण्डलवार शेड्यूलिंग कर समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह नामांतरण, बी-वन, जाति प्रमाण-पत्र, फौती जैसे कामों के लिए स्थानीय स्तर पर कैम्प आयोजित कर लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!