September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा…

बलरामपुर।  कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने गणतंत्र दिवस के गरिमामयी आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस की चल रही तैयारियों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री एक्का ने 26 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समारोह हेतु आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ग्राउंड की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, लाइट, टेंट, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दिये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों द्वारा निकाले जाने वाले झांकियों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सर्व संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल आज :- जिला मुख्यालय बलरामपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का फाइनल रिहर्सल पुलिस लाइन ग्राउंड में 24 जनवरी 2024 को प्रातः 8.30 बजे से किया जावेगा। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारी से संबंधित सर्व कार्यालय प्रमुखों को फाइनल रिहर्सल में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!