August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

DEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा का प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन का आयोजन,,,प्रधानमंत्री के 11 वर्षों के कार्यकाल की दी जानकारी…

राजपुर। प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बलरामपुर जिले के राजपुर में भाजपा संगठन के द्वारा प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं विशिष्ट अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित जिले के सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। 

         कार्यक्रम में अतिथियों ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार साझा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल का विस्तार से उल्लेख करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम में प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यकाल अमृत काल के रूप में जाना जा रहा है। देश में जब भी मुसीबत आई है उसका डटकर सामना किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है,आज भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में खड़ा हो रहा है और यह सब भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने क्षेत्रीय भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में देश लगातार उन्नति कर रहा है। सेवा सुशासन गरीब कल्याण हमारा भारत देश जिस तरह से आगे बढ़ रहा है यह बताने की जरूरत नहीं है। आज सरकार मंदिर बनाने के साथ साथ मंदिर में दर्शन करने जाने वाले लोगों के लिए अच्छी व्यवस्था भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। कार्यक्रम को सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भी संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल एवं केंद्र सरकार के गरीब कल्याण के योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।कार्यक्रम पश्चात कृषि मंत्री ने उपस्थित सभी को भारत के विकास में अपने योगदान के लिए संकल्प दिलाया।

      कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह दिनानाथ यादव पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल जाबर बाबा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरमुनी निकुंज जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल गौरीशंकर अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी भानु प्रकाश दीक्षित शिवनाथ जायसवाल ओमप्रकाश सोनी कमला प्रसाद सिंह मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव महामंत्री बबलु यादव संतोष तिवारी अनिल तिवारी प्रदीप जायसवाल सहित भारी संख्या में बलरामपुर जिले के भाजपा  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!