September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

प्राचीन मंदिर कोठीपत्थल में भोलेनाथ की होगी भव्य जलाभिषेक,,,महान नदी से काँवर यात्रा की तैयारी…

राजपुर। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की प्राचीन ओकरा कोठीपत्थल मंदिर में भव्य काँवर यात्रा की तैयारी जोरों पर है।
    हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी ओकरा कोठीपत्थल में भव्य काँवर यात्रा की तैयारी जोरो पर है। मंदिर समिति द्वारा पूरे क्षेत्र में इस विशाल काँवर यात्रा के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। शनिवार 15 जुलाई तेरस को भगवान भोलेनाथ के भक्तगण भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।कांवरिये राजपुर प्रतापपुर मार्ग में पड़ने वाले महान नदी से जल लेकर लगभग 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा के पश्चात ओकरा कोठीपत्थल पहुँचकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ायेंगे। इस दौरान नगर के कई समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रतिवर्ष ओकरा कोठीपत्थल में बढ़ते कांवरियों की संख्या देखते हुए मंदिर समिति द्वारा भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस वर्ष हजारों की संख्या में कांवड़िए भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक करेंगे।ओकरा कोठीपत्थल में 14 जुलाई शुक्रवार से ही अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!