July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरशिक्षा

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने दी मानवता का परिचय,,,गरीबी से जुझ रहे नक्सलियों के परिवारों का उठाया शिक्षा का जिम्मा…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह मानवता की मिशाल देते हुए पूर्व नक्सली एवं पूर्व नक्सली के पत्नी एवं बच्चे को पढ़ाने का जिम्मा उठाया एवं सभी का 10 वीं कक्षा में दाखिला कराकर, पुस्तके, कॉपी, पेन एवं अन्य पाठ्य सामाग्री देकर पढ़ने हेतु किया प्रोत्साहित किया।पूर्व नक्सली के छोटे बच्चों को भी पढ़ने हेतु  पुस्तकें, कॉपी, पेन एवं अन्य पाठ्य सामाग्री दी।इसके साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुलिस विभाग में नियुक्त हुई एक महिला आरक्षक का भी 10वी कक्षा में दाखिला करा कर पढ़ाई के लिए कॉपी, पुस्तक एवं अन्य पाठ्य सामाग्री दी।
     पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा पूर्व नक्सली सुपेल महंत, निवासी ग्राम बनौर, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर एवं पूर्व नक्सली रामअवधेश, निवासी ग्राम बनौर, थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में बुलाकर विस्तृत पूछताक्ष की गई। पूछताक्ष के दौरान दोनों पूर्व नक्सलियों द्वारा अत्यधिक गरीबी एवं पैसे की तंगी होने के कारण पढ़-लिख नहीं पाना एवं आगे पढ़ने की इच्छा जाताए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व नक्सली सुपेल महंत को 10 वीं (ओपेन) में दाखिला कराया। इसी प्रकार पूर्व नक्सली रामअवधेश के पुत्र जो पैसे की तंगी की वजह से पूर्व में 10 वीं से पढ़ाई छोड़ चुका था उसका 10 वीं (ओपेन) में दाखिला कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों का दाखिला कराकर पढ़ने एवं परीक्षा की तैयारी हेतु पुस्तके, संदर्शिका एवं अन्य आवश्यक पाठ्य सामाग्री स्टेशनरी दुकान से स्वयं खरीदवाकर दिया गया।


    ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा 02 दिवस पूर्व एक अन्य पूर्व नक्सली सीताराम निवासी गम्हरिया, बलरामपुर की पत्नी श्रीमती विराजो जो पैसे की तंगी की वजह से पूर्व में 10 वीं की परीक्षा नहीं दे पाई थी उसका 10 वीं (ओपेन) में दाखिला कराकर पढ़ने एवं परीक्षा की तैयारी हेतु पुस्तके, संदर्शिका एवं अन्य आवश्यक सामाग्री स्टेशनरी दुकान से स्वयं खरीदवाकर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रीमती विराजो के दो बच्चों जिनकी पूर्व वर्ष की स्कूल में फीस पटाना बाकी था उसे भी स्वयं से भुगतान कराया गया तथा दोनों बच्चों की इस वर्ष की स्कूल फीस, पढ़ाई के लिए कॉपी, पुस्तक एवं अन्य पाठ्य सामाग्री दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों बच्चों को स्कूल यूनीफार्म एवं सिविल कपड़े भी खरीदवा कर दिया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पूर्व नक्सली एवं उनके परिवार को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य मदद् का भी भरोसा दिया गया है। पूर्व नक्सली एवं उनके परिवार पुलिस की मदद पाकर बहुत खुश हुए एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के साथ-साथ पूरी बलरामपुर पुलिस का धन्यवाद किया।साथ ही पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कुछ दिन पूर्व ही बेसिक ट्रेनिंग पूरा कर रक्षित केन्द्र बलरामपुर में आमद आई महिला आरक्षक देवकुवंर जो की अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुलिस विभाग में भर्ती हुई हैं, महिला आरक्षक द्वारा बताया गया कि घर की स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से वह केवल 8वीं तक ही पढ़ाई कर सकी थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला आरक्षक की बातें सुनकर उसका भी 10वी (ओपेन) में दाखिला कराकर पढ़ने एवं परीक्षा की तैयारी हेतु पुस्तके, संदर्शिका एवं अन्य आवश्यक सामाग्री स्टेशनरी दुकान से स्वयं खरीदवाकर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!