September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटना

नक्सली मोर्चे पर बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,,6 किलोग्राम का आईईडी किया बरामद…

बलरामपुर। नक्सल मोर्चे पर बलरामपुर पुलिस को  एक और बड़ी सफलता मिली है। सचिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पुंदाग के खैरीदामर में जमीन के अन्दर प्लांट किए गए करीब 5-6 किलोग्राम आइईडी को बरामद किया गया। इसके पूर्व भी बलरामपुर पुलिस द्वारा नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारी मात्रा में आईइडी व अन्य विस्फोटक सामाग्री को बरामद किया जा चुका है।


     पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह प्रभारी पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं विआशा पुलिस मुख्यालय रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय टीम के सहयोग से सूचना तंत्र को मजबूत बनाते हुए जिला बलरामपुर में नक्सली उन्मूलन कार्य बड़ी तेजी से कराया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 05.09.2023 को जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना सामरीपाठ अंतर्गत जेटीएफ कैम्प पुंदाग से विआशा बलरामपुर की सूचना पर विआशा,बीडीएस टीम,जिला बल एवं सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान पर योजना के अनुसार एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुए थे। सर्चिंग के दौरान खैरीदामर पुंदाग से लगभग डेढ़ किमी दूरी पर बीडीएस टीम को जमीन के अंदर 01 नग स्टील कंटेनर में आईईडी लगभग 5-6 किग्रा. बरामद हुआ जिसमें तार एवं दबाव चलित तंत्र लगा हुआ पाया गया। बरामद हुए स्टील कंटेनर को जिला बल के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर आईईडी संबंधी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आईईडी रिकवर करने वाली जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ, जिविशा बलरामपुर एवं बीडीएस की संयुक्त टीम की प्रशंसा करते हुए बधाई देकर उनका उत्सावर्धन किया गया है।


   उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदेश सिंह ठाकुर, सीआरपीएफ एसी. अजीत प्रताप सिंह 62वीं बटालियन बी कपंनी पुंदाग, विआशा बलरामपुर से एक उपनिरिक्षक एवं एक आरक्षक, जिला बल पुंदाग से प्रधान आरक्षक हर्ष राज कुजूर एवं बीडीएस प्रभारी जेसीओ मंजीत सिंह,आरक्षक राजेश कुमार लकड़ा,आरक्षक अनुरंजन केरकेट्टा,आरक्षक संजय देवांगन, रक्षित केन्द्र बलरामपुर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!