July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज़ा,,,मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी…

बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को परखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित मनोहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर का भ्रमण करते हुए परिसर की स्वच्छता, भवन की स्थिति, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालयों की स्थिति तथा रोगियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री कटारा ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया कि स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित हैं या नहीं। उन्होंने  मरीजों के पंजीयन, ओपीडी संचालन समय और आपातकालीन स्थिति में निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है ताकि आम नागरिकों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

         कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपस्थित मरीजों से संवाद भी किया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि समय पर ईलाज, दवाइयां पर्याप्त रूप से मिलती हैं या नहीं। गर्भवती महिला से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रसव सुविधा के संबंध में जानकारी भी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से मातृ स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं सहित आपातकालीन सेवा की उपलब्धता, रेफरल सुविधा के संबंध में पूछा।

        कलेक्टर श्री कटारा ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता जैसे बुखार, दस्त, जुकाम, खांसी, मलेरिया तथा मौसमी बीमारियों की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं या नहीं कि जानकारी ली। उन्होंने मानसून के आगमन के साथ ही सर्पदंश के मामलों में संभावित वृद्धि को देखते हुए एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों को सर्पदंश के प्रति जागरूक किया जाए तथा आवश्यकता होने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत पहुंचने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!