October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रादेशिक सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष,,,संगठन के लोगो को मोमेंटो देकर किया सम्मानित…

मोहन लहरे की रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी वीआईपी रोड निरंजन धर्मशाला में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित “प्रादेशिक सम्मेलन” में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने शिरकत की और संघ के पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मंच को खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्रखर वक्ता राजेंद्र तिवारी,पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे, रामकुमार पटेल शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकारो ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम में माँ सरस्वती के प्रतिमा में दीप प्रज्वल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी महासचिव विश्व दीपक राई,अब्बास अली सैफी, संरक्षक और प्रदेश पदाधिकारीयो ने आगंतुक अतिथियों का अभिवादन किया। मंच को संबोधित करते हुए छग विधान सभा के अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा पत्रकारिता की डगर बहुत मुश्किल भरी होती है, पत्रकार को हर पक्ष को ध्यान में रखकर न्यूज़ बनाना होता है। पत्रकार देश के चौथे स्तंभ होते हैं जैसे हम तीसरी स्तंभ में गिने जाते हैं। एक भी स्तंभ हीला तो कार्य व्यवस्था गड़बड़ा जाती है छत्तीसगढ़ की सरकार पत्रकारों की हितैषी सरकार है। भूपेश भाई जी ने पत्रकारों को होम लोन के लिए कम ब्याज दर,पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रस्ताव,पत्रकारों की आर्थिक सहायता इलाज उपचार अनुदान छूट कई प्रकार की योजनाएं लागू की है। मैं मंच में बैठा था कई पत्रकार पूछ रहे थे कांग्रेस की सूची कब जारी होगी मुझसे खबर निकलवा रहे थे तो कई पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्र में टिकट के लिए भी मेरे कान में जानकारियां दी है। आप की दी हुई जानकारी हमारी बहुत काम आएगी। आप सभी समाज प्रदेश और देश के स्थिति को बदलने और हर मंच पर अपनी आवाज बुलंद करने का प्रमुख माध्यम आप हो। आज आपका काम सूचनाओं तक नहीं है पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना, छोटी बड़ी खबरों को प्रकाशित करना, समाज और देश हित और जनहित का कार्य करने का भी है।

     प्रखर वक्ता राजेंद्र तिवारी ने पत्रकारिता के विषयों पर संदेश देते हुए कहा कि आज की पत्रकारिता पहले की पत्रकारिता से बहुत भिन्न है पत्रकार दो धारी तलवार के बीच में खड़ा रहता है। मैं तो कहूंगा पत्रकार केवल कलम वीर नहीं होते बल्कि कर्मवीर और श्रम वीर भी होते हैं।

   मंच को रामकुमार पटेल हिंदू बंजारे अग्रवाल विश्व दीपक राय एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने पत्रकारिता की कई घटनाओं पर ध्यान आकर्षण करते हुए आगंतुक अतिथियों का विनम्र शब्दों भाव से अभिवादन किया और कहां की मंच के ऊपर बैठे मेरे अतिथि और मंच के सामने बैठ मेरे सारे पत्रकार भाई संघ और मेरी ताकत है यह एकता है आपस में प्रेम है जो एक मंच के नीचे हम एक साथ बैठे हैं। पत्रकारिता की डगर आसान नहीं होती, हर डगर में कुछ ना कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। लोग कहते हैं पत्रकारों से सब डरते हैं लेकिन आज भी पत्रकारों की सुरक्षा को पूर्ण रूप नहीं मिल पाया है। छत्तीसगढ़ सरकार में पत्रकारों के लिए जो घोषणा की जो कार्य की और जो निर्णय लिए प्रस्ताव लाए उसके लिए हम सभी पत्रकार बहुत-बहुत आभारी है।

  उक्त कार्यक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल रहे। जिनमें सारंगढ़ से प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, यशवंत सिंह ठाकुर, गोल्डी नायक संपादक, भरत अग्रवाल, गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, राजमणि केसरवानी, राजा खान, बिजेंद्र पटनायक, अरुण निषाद, इंद्रजीत सिंह मेहरा, दिलीप टंडन, भारत भूषण साहू, राजेंद्र साहू,संतोष जायसवाल, मणि शंकर जायसवाल, किशोर भारद्वाज, मोहन लहरे, उमा शरण तिवारी, हसन खान, विवेक जायसवाल रामकुमार, संदीप, मुकेश साहू, धीरज बरेठ, सालिकराम साहू, दुर्गेश स्वर्णकार, सुभाष जायसवाल, दीपक, चंद्रकांत साहू, गोपी अजय, हेमंत पटेल आदि पत्रकार साथी बड़ी संख्या में रायपुर सम्मेलन में शामिल  रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन मिश्रा जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!