July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

राजपुर नगर पंचायत का एक और कारनामा,कार्यालय से फोटोकॉपी मशीन गायब,,,पार्षद ने लगाया आरोप…

राजपुर। हमेशा से सुर्खियों में रहने वाला नगर पंचायत राजपुर का फिर से एक नया कारनामा सामने आया है शासन द्वारा नगर पंचायत को दी गई फोटोकॉपी मशीन ही गायब है मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


हमेशा से सुर्खियां बटोरने वाली राजपुर नगर पंचायत नित्य नई कारनामों के नाम से जाना जाता है नगर पंचायत में कभी ट्रैक्टर गायब होने की बात सामने आती है तो कभी फोटोकॉपी मशीन गायब होने की बात।शासन द्वारा नगर पंचायत राजपुर में दिए गए फोटोकॉपी मशीन गायब होने की बात सामने आ रही है मामला संज्ञान में आने के बाद नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्रीमती रेणु त्रिपाठी ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखकर मामले में दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वही इस मामले में पार्षद पति राजन त्रिपाठी ने बताया कि शान द्वारा दो-तीन वर्ष पहले सभी निकायों में फोटोकॉपी मशीन दी गई थी। परंतु अब नगर पंचायत से फोटोकॉपी मशीन ही गायब है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी व अन्य नेताओं ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा फोटोकॉपी मशीन को किसी दुकानदार को बेच दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और घोटालों की कोई सीमा नहीं है कई होटलो व दुकानदारों के बिल अटके पड़े हैं बावजूद इसके नगर पंचायत में रंगाई लिपाई पुताई चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जनहित में एक भी कार्य नहीं कर पा रही है। वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद पुरनचंद जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत के ग्रुप में पार्षद के द्वारा फोटोकॉपी मशीन का बिक्री करने की बात किया गया था यह जांच का विषय है। जो भी व्यक्ति फोटोकॉपी मशीन को बिक्री किया होगा उसे खिलाफ नगर पंचायत द्वारा एफआईआर दर्ज कराएगी।

राजेश कुशवाहा सीएमओ राजपुर


    इस संबंध में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि फोटोकॉपी मशीन नगर पंचायत से गायब होने की जानकारी वार्ड पार्षद द्वारा मुझे दी गई है। नगर पंचायत में फोटो कॉपी मशीन कब आया था और कहां गया है जिसकी जांच की जाएगी। यदि नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा लापरवाही पूर्वक या जानबूझकर ऐसा कृत्य पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देखिये पार्षदों के बयान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!