September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ओरसा घाट बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा,,,मृतकों के परिजनों को 05-05 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की मिलेगी आर्थिक मदद…

कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृत की थी सहायता राशि

बलरामपुर, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट के समीप हुई दुःखद बस दुर्घटना पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम के विशेष प्रयासों और संज्ञान के बाद, मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से दुर्घटना में मृतक और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
ज्ञातव्य है कि 18 जनवरी 2026 को इस भीषण सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने शोक प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया है।    श्री नेताम की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा इस दुःखद घड़ी में प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु मृतकों के परिजनों को 05-05 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। हादसे में घायल हुए यात्रियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके बेहतर इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो और उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
      क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मुख्यमंत्री से चर्चा की और राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है, हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव शासकीय मदद सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!