पशु विभाग ने शुरू की आवारा पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने का अभियान,,,लगेगी दुर्घटनाओं पर लगाम…

राजपुर। अक्सर मवेशियों के सड़क पर आ जाने से कई बड़ी दुर्घटनाओं का सामना वाहन चालकों को करना पड़ता है।यहाँ तक कि इन दुर्घटनाओं की वजह से लोगो को अपनी जान गवानी पड़ जाती है इन सब स्थिति परिस्थितियों को देखते हुए राज्य शासन ने बड़ा कदम उठाया है।राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में घुमंतू पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में अंबिकापुर राजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर के चौक चौराहों एवं सड़क के किनारे घुमंतू पशुओं में ईयर टैग तथा रेडियम बेल्ट लगाया जा रहा है।पशु विभाग द्वारा पशुओं पर लगाए जा रहे रेडियम से फायदा यह होगा कि यदि रात के समय पशु सड़को पर होंगे तो वाहनों के लाइट से उन्हें आसानी से पहचाना जा सकेगा।रात में समय वाहन चालकों को यह समझ आ जायेगा की सड़क पर कोई चीज है जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाएगी।

इस कार्य को ब्लॉक प्रभारी डॉक्टर रामलखन राम के नेतृत्व में डॉ पुनीत तिर्की डॉ राम AVFO साक्षी सोनी एवं विभाग के अन्य कर्मचारी तथा PAIW गोसेवक के सहयोग से किया जा रहा है।इस दौरान उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर तनवीर अहमद द्वारा पशुपालकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी पशुपालक विभाग का सहयोग करें और अपने मवेशियों को घरों में बांध कर रखें और सड़कों पर खुला ना छोड़े साथ ही रेडियम बेल्ट लगाने में सहयोग करे।




