May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

सीईओ द्वारा राशि वसूली के आरोप निराधार और कोरी,,,युवा मितान क्लब यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन…

गरियाबंद/मनमोहन नेताम। राजीव गांधी युवा मितान क्लब यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर के नाम एसडीएम अर्पिता पाठक को ज्ञापन सौपा है।इस ज्ञापन में उन्होंने जनपद  सीईओ पर एक अखबार द्वारा प्रकाशित खबर में लगाए गए उस आरोप को असत्य,निराधार व अफवाह  बताया जिसमे 54 पंचायत से प्रति पंचायत 3 हजार वसूली का आरोप लगाया गया है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है की मितान कल्ब द्वारा जिला स्तरीय आयोजन को सफल बनाने विगत 12 अगस्त को जनपद के सभागार में समस्त अध्यक्ष की बैठक आहूत किया गया था, एसडीएम अर्पिता पाठक,सीईओ प्रतिक प्रधान समेत आयोजन से जुड़े समस्त अधिकारियों की मौजूद थे।इस बैठक में  खेल को सफल बनाने तथा होने वाले खर्चको आपस में मितान क्लब द्वारा उठाने का निर्णय क्लब यूनियन का था।चूंकि इस आयोजन में जाने,प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सामग्री के लिए पृथक से कोई आबंटन प्राप्त नही था, ऐसे में युवा मितान क्लब को हो,शासन से मिले आबंटन में से इस खर्च को किया जाना है।


     युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शंकर नागेश एवम अन्य पदाधिकारियों ने कहा की प्रशासन को बदनाम करने व अपनी व्यक्ति गत खीझ निकालने के नियत से भ्रामक खबर का प्रकाशन किया गया है।जिस वसूली का  फरमान जारी करना बताया गया है,उस आरोप को प्रमाणित करता हुआ कोई दस्तावेज या किसी भी अध्यक्ष के नाम का हवाला नही दिया गया है।चूंकि ऐसा कोई आदेश जनपद सीईओ द्वारा जारी नही किया गया है।यूनियन ने मिडिया से यह भी कहा की जल्द ही इस मामले में वे कोर्ट का शरण लेंगे।आरोप लगाया गया की इस खबर की जिसने कल्पना किया है वह खुद पंचायतों में पेटी ठेकेदार का काम करता है।एक पंचायत में कराए गए घटिया काम का बिल रुका हुआ है,जिसे वह अपने दबाव से पास नही करा सका है।झूठे व मनगढत खबर से प्रशासन पर दबाव बना कर घटिया काम का बिल पास करवाना चाह रहा है।मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग करते है।जांच हुई तो हम सभी प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
    मामले में जनपद सीईओ प्रतिक प्रधान ने कहा की बैठक में सभी जवाबदार अफसर मौजूद थे,खेल को बेहतर करने मितान क्लब के अध्यक्ष संघ ने ही राशि एकत्र करने का सुझाव रखा।इसमें मेरे या प्रशासन का कोई आदेश या फरमान नही है। छवि धूमिल करने की कोशीस की गई है,उच्चाधिकारीयो से मार्गदर्शन के बाद आवश्यक  लीगल एक्शन लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!