September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद ढोढरीखाला में सामुदायिक कुआं व बोर खनन शुरू,,27 परिवार होंगे लाभान्वित,,,मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को मिली राहत…

बलरामपुर/शंकरगढ़। विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम हरगवां के ढोढरीखाला में अब पेयजल की समस्या अतीत की बात होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता से गांव में सामुदायिक कुएं और बोर खनन का कार्य शुरू कर दिया गया है। सुशासन तिहार ढोढरीखाला के निवासियों के जीवन के लिए वरदान साबित हुई।
           सुशासन तिहार के अंतर्गत औचक निरीक्षण में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गत दिवस जिले विकासखड शंकरगढ़ के पहाड़ी कोरवा गांव हरगवां के  ढोढरीखाला पहुंचे। राज्य के मुखिया ने वहां की जमीनी स्थिति को देखा। जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था, जिसमें पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बोर खनन कराने की तत्काल घोषणा की।
        जिस पर आज कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमला के द्वारा बोर खनन किया जा रहा है। पहले जहां ग्रामीणों को पीने के लिए पानी की समस्या होती थी, अब मुख्यमंत्री तक जब यह समस्या पहुंची, तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि बोर खनन करवा कर गांव में जलस्रोत की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश का त्वरित पालन करते हुए प्रशासन ने बोर खनन का कार्य शुरू किया। इसके साथ ही सामुदायिक कुआं का खनन कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अब कुछ ही दिनों में गांव में पानी का नया स्रोत उपलब्ध हो जायेगा। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का हल होगा। पेयजल उपलब्ध होने से ग्राम के 27 पहाड़ी कोरवा परिवार लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!