September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनाबलरामपुर

दुर्घटना के बाद फरार वाहन को पुलिस ने जब पकड़ने का किया पीछा तो नशे में धुत शराबियों ने पुलिस वालों पर ही वाहन चढ़ाने का किया प्रयास…

राजपुर। ड्यूटी के दौरान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।उंक्त वाहन पुर्व में दुर्घटना के बाद फरार हो गया था जिसे पुलिस ने आज पकड़ने का प्रयास किया तभी उंक्त के चालक ने पुलिस वालों के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।


      जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को अजय नगेशिया निवासी परती को काले रंग की स्कापियों वाहन क्रमांक जे.एच. 03 ए. एच. 0880 के चालक द्वारा बस स्टैण्ड राजपुर के पास एक्सीडेंट किया था, एवं अजय नगेशिया द्वारा ईलाज कराने बोलने पर उसको गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया था।इस संबंध में थाना राजपुर में प्रार्थी अजय नगेशिया के रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 506, 278 337 के तहत स्कापियों वाहन क्रमांक जे.एच. 03 ए. एच. 0880 के चालक के विरुद्ध दर्ज किया गया था।एक्सीडेंट के बाद चालक स्कार्पियो वाहन लेकर फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी विवेचना हेतु आज दिनांक 01.09.023 को सहायक उपनिरीक्षक धोबसाय पैकरा व आरक्षक संजय जायसवाल को रवाना किया गया था।उंक्त पुलिस कर्मी जब थाने से निकले तभी करीब 11.40 बजे मेन रोड पर स्कार्पियों वाहन क्रमांक जे.एच. 03 ए.एच. 0880 को अंबिकापुर की ओर जाते देखे जिसका पीछा कर रोकने कर प्रयास किया गया किन्तु स्कार्पियों चालक द्वारा पुलिस कर्मियों के उपर जानबुझकर हत्या करने के नियत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और मोटर सायकल को साईड से ठोक्कर मार दिया।

पकड़े गए आरोपी

स्कार्पियो चालक पवन एक्का, प्रदीप किण्डो, देवप्रकाश साडिल्य, तथा जानबास्को सभी आरक्षक संजय जायसवाल के साथ अश्लील गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए मारपीट किया गया फिर थाने से अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे तो चारो को काबू में किया गया, सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। आरक्षक संजय जायसवाल के रिपोर्ट पर थाना राजपुर में धारा 294 136, 332, 353, 307, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी पवन एक्का पिता पात्रिक एक्का उम्र 25 वर्ष निवासी राजपुर, प्रदीप किण्डो पिता बृजलाल किण्डो उम्र 22 वर्ष निवासी बुढ़ाबगीचा, देवप्रकाश सांडिल्य पिता बालम साडिल्य उम्र 22 वर्ष निवासी बूढाबगीचा, एवं जॉनबास्को पिता मरयानुस लकड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी बूढ़ाबगीचा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!