November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात सरगुजा संभाग अन्तर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारियों की अंतिम पदक्रम सूची प्रकाशित

बलरामपुर। सरगुजा संभाग के उपायुक्त राजस्व ने बताया कि आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग अन्तर्गत जिला प्रशासन राजस्व पदस्थापनाधीन सहायक ग्रेड 02 के पद पर 05 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले सहायक ग्रेड-02 से सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु सरगुजा संभाग अन्तर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारियों की 01 अप्रैल 2024 की स्थिति दर्शाने वाली संभाग स्तरीय अन्नतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन किया गया था। जिसमें 30 दिन के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की समय-सीमा निर्धारित की गयी थी। समय-सीमा पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति में जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के तहसील कार्यालय कुसमी के सहायक ग्रेड 02 काशीराम बारी द्वारा अपने आवेदन पत्र में पदक्रम सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति प्रस्तुत कर लेख किया गया कि कार्यालय द्वारा जारी अनन्तिम पदक्रम सूची के सरल क्रमांक 43 अथवा 18 पर उनका नाम जोड़ा जाए। जिसकी पुष्टि हेतु उन्होंने दावा आपत्ति आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। श्री बारी द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति आवेदन पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण कर नस्ती के पृष्ठ कमांक 16 पर सरगुजा संभाग आयुक्त के अनुमोदन 19 जून 2025 द्वारा निराकरण किया गया है। जिसके पश्चात श्री बारी का नाम अंतिम पदक्रम सूची के सरल क्रमांक 49 पर उल्लेखित जितेन्द्र कुमार सिन्हा सहायक ग्रेड-2 के नाम के नीचे सरल क्रमांक 50 पर जोड़ा गया है। दावा आपत्ति निराकरण के पश्चात सहायक ग्रेड-02 वर्ग के कर्मचारियों की 01 अप्रैल 2024 की स्थिति में जारी अंतिम पदक्रम सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन अपने जिला कार्यालय तथा अधीनस्थ राजस्व कार्यालयों के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!