July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
क्राइमखेलचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

मजदूरी करने गए युवक की करेंट लगने से हुई मौत,,,इकलौते लड़के की मौत से परिवार में पसरा मातम…

राजपुर। खाद उतारने के बाद हाथ पैर धोने गए युवक की करेंट लगने से मौत हो गई।युवक को जब करेंट लगा वहाँ पर उपस्थित उसके चाचा ने छुड़ाने की कोशिश की परंतु करेंट लगने से वह दूर छिटक कर फेका गया जिसके बाद उसने वहाँ पास पड़े एक प्लास्टिक के डब्बे से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी।
     मामला राजपुर के बुढाबग़ीचा की है जहाँ पेशे से ड्राईवरी का काम करने वाले बुढाबग़ीचा निवासी नरेश राम का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक तिर्की पल्लेदारी का काम करने बुढाबग़ीचा स्थित एक दुकान में ट्रक से खाद उतारने गया था।खाद उतारने के बाद वह अपने चाचा व अन्य मजदूरों के साथ वही पास में एक हैंडपंप में हाथ पैर धोने के लिए गया।हाथ पैर धोने के बाद वहाँ स्थित दीवार को छुवा जहाँ पहले से ही दीवार में करेंट प्रवाहित हो रही थी जिससे वह उसकी चपेट में आ गया।करेंट लगते देख वहाँ उपस्थित उसके चाचा ने उसे छुड़ाने के प्रयास किया परंतु वह खुद भी करेंट के चपेट में आ गया व इसके प्रभाव से दूर छिटक कर फेका गया।जिसके बाद वह पुनः वहाँ पड़े एक प्लास्टिक के डब्बे से छुड़ाने के प्रयास किया लेकिन तब तक अभिषेक तिर्की की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल के जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
     आपको बता दे कि अभिषेक तिर्की बी कॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।पढ़ने में होशियार युवक खेल में भी काफी रुचि रखता था।अभिषेक का बी कॉम की रिजल्ट भी आज ही घोषित हुआ था जिसमे वह प्रथम स्थान प्राप्त किया है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है वहीँ परिवार में इकलौते लड़के की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!