September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का मरम्मत कार्य किया प्रारंभ,,,दिसंबर तक सभी मुख्य मार्ग होंगे सुगम…

बलरामपुर। शासन के मंशानुरूप लोक निर्माण विभाग अंतर्गत जिले के क्षतिग्रस्त सड़कों में सुगम आवागमन सुनिष्चित करने मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। वर्षा ऋतु के समाप्त होते ही जिले में सड़कों के संधारण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी आ गई है। लोक निर्माण विभाग संभाग रामानुजगंज द्वारा जिले की सड़कों को सुगम बनाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। विभाग के अंतर्गत कुल 945.74 किलोमीटर सड़कों में से 256.95 किलोमीटर सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं बी.टी. पैच रिपेयर के माध्यम से सुधारने का लक्ष्य तय किया गया है।

       वर्षा ऋतु के दौरान लगातार बारिश के कारण जिले की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। विशेष रूप से राज्य मार्ग एवं मुख्य जिला मार्गों पर गड्ढों की स्थिति ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सबसे पहले राज्य मार्गों और अधिक ट्रैफिक वाले मार्गों को बी.टी. पैच रिपेयर के लिए चयनित किया है।

     कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी है कि सड़कों के संधारण कार्य के लिए राज्यमार्ग, मुख्य जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों के कुल 13 कार्यों के लिए 6 एजेंसी निर्धारित की गई है। इन सड़कों में यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों को सूची में प्राथमिकता दी गई है। इन एजेंसियों को कार्य की तकनीकी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा के भीतर सड़कों का मरम्मत करना है। इसके साथ ही विभागीय इंजीनियर नियमित रूप से स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

18 किलोमीटर सड़कें पहले ही सुधरीं :-

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक 18.00 किलोमीटर सड़कों में बी.टी. पैच रिपेयर का कार्य 06 नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रतापपुर, सेमरसोत मार्ग में 14 किलोमीटर बीटी पैच रिपेयर का कार्य और अंबिकापुर, धनवार, वाराणसी मार्ग (राज्य मार्ग) का कार्य शामिल है। इन सड़कों में क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है, जहाँ यातायात का दबाव सबसे अधिक रहता है। शेष मार्गों में भी कार्य तेजी से जारी है साथ ही शेष अन्य मार्गों को बीटी पैच रिपेयर कर 31 दिसम्बर 2025 तक सभी प्राथमिक मार्गों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!