
बलरामपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाहीं, की है,तस्कर से करीब 05 लाख से अधिक का मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद। ट्रेक्टर की ट्रॉली के नीचे टीन का प्लेट वेल्डिंग करा कर तैयार कराए गए बॉक्सनुमा चेंबर में छिपाकर उड़ीसा से सासाराम बिहार ले जा रहे 106 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त।
बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली में छिपाकर अवैध नशीला पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, बिहार राज्य के रोहतास जिले का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के मद्देनजर पूरे जिले में पुलिस के द्वारा लगातार नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर एम.सी.पी. एवं पेट्रोलिग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले के सभी याना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा परिवहन में सम्मिलित आरोपियों के विरूध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 03,04/11/2025 की दरमियानी रात्रि में थाना प्रभारी बलरामपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रेक्टर चालक के द्वारा लाल रंग के महिन्द्रा ट्रेक्टर में हाईड्रोलिक ट्रॉली के नीचे बनाये गये चेम्बर नुमा गुप्त स्थान में अत्यधिक मात्रा में गांजा भरकर अंबिकापुर की ओर से बलरामपुर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू के द्वारा पुलिस स्टाफ में साथ चेक प्वॉइंट के लिए रवाना हुए। कुछ देर पश्चात् एक लाल रंग का ट्रैक्टर जिसमें पीले रंग का ट्रॉली लगा हुआ था अंबिकापुर की ओर से मौके पर पहुंचा जिसे स्टाफ के सहयोग से नाकाबंदी पाईंट पर रूकवाया गया। उक्त संदेही वाहन को खड़ा करवाकर संदेही वाहन चालक का नाम पूछने पर अपना नाम ईजहार आलम पिता स्व. मुमताज मिया उम्र 24 वर्ष सा. करारी थाना शिवसागर जिला रोहतास बिहार बताया तथा अंबिकापुर के पास किसी स्थान से सासाराम बिहार जा रहा होना बताया। तत्पश्चात् संदेही वाहन का विधिवत् तलाशी लिया गया जिसमें संदेही ट्रेक्टर के हाईड्रोलिक ट्रॉली को उठवाये जाने पर ट्रॉली के नीचे बेल्डिंग कर पृथक से बनाये गये चेंबरनुमा गुप्त स्थान में भूरे रंग के टेप से लपेटकर तैयार किये गये कुल 75 नग पैकेट्स बरामद हुये जिस संबंध में मौके पर बरामदगी किया गया। सभी बरामद मादक पदार्थ के पैकेट को एक. एक करके तौल किया गया जो सभी का कुल वजन मौके पर 106.60 कि.ग्रा. होना पाया गया। उपरोक्त गांजा मादक पदार्थ वजन 106.60 कि.ग्रा. किमती 05 लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली किमती 07 लाख रूपये को विधिवत् आरोपी इजहार आलम पिता स्व. मुमताज मिया के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी इजहार आलम पिता स्व. मुमताज मिया उम्र 24 वर्ष सा. करारी थाना शिवसागर जिला रोहतास बिहार का कृत्य धारा 20 (ख) (ई) (ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित किया जाना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले के अन्य तथ्यों पर विवेचना जारी है।
कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक महेंद्र गुप्ता, आरक्षक सचिंद्र सिंह, आरक्षक बिंदु यादव, आरक्षक दलसाय श्यामले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



