September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राज्योत्सव में आमंत्रित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुती,,,सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक…

बलरामपुर। जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्योत्सव के अवसर पर रविवार को आयोजित संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुफी बैंड ग्रुप एवं आयुष नामदेव बैंड रायपुर के कलाकारों ने मंच साझा किया। उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

     सूफी बैंड ग्रुप ने मां सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न बॉलीवुड गानों की शानदार प्रस्तुती दी। आयुष नामदेव बैंड रायपुर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों की देर रात तक प्रस्तुती दी। उपस्थित दर्शकों ने तालियों के गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए कलाकारों ने घंटों तक लगातार अपनी गीतों का जादू चलाया। महिलाओं में विशेष रूप से संध्या कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया। बच्चों और पुरुषों ने भी आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन द्वारा सूफी बैंड ग्रुप एवं आयुष नामदेव बैंड के कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अंत तक कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!