November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया 3.51 लाख आवासों का वर्चुअल गृहप्रवेश,,,बलरामपुर जिले के 16 हजार से अधिक परिवारों ने पक्के घर में रखा पहला कदम…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं रजत जयंती महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर आज राजधानी रायपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 3 लाख 51 हजार लाभार्थियों के पक्के घरों का सामूहिक गृहप्रवेश कराया। यह आनंद का क्षण है जब हजारों परिवारों ने अपने सपनों के घर में प्रवेश कर अपने पक्के घर का सपना साकार होते देखा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी उत्सव जैसा माहौल है, जहां जिले के 16 हजार 760 हितग्राहियों को नए आवासों का सामूहिक गृहप्रवेश ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने अपने खुशी के इस अवसर को परिवार और पड़ोसियों के साथ साझा किया।

जिले के सभी विकासखंडों में हजारो परिवारों का सपना हुआ साकार :-

जिले के सभी विकासखंडों में सामूहिक गृहप्रवेश के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत विकासखंड बलरामपुर में 2643 आवास, कुसमी में 2542 आवास, राजपुर में 2103 आवास, रामचंद्रपुर में 4084 आवास, शंकरगढ़ में 1706 आवास, तथा वाड्रफनगर में 3682 आवास लाभार्थियों का गृहप्रवेश कराया गया। इन सभी हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंप खुशियां साझा की गई। जहां ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण उत्सव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत सुलसुली में विकासखंड स्तरीय गृहप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 05 आवास हितग्राहियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रतीकात्मक चाबी प्रदान कर उनका गृहप्रवेश कराया गया। इस अवसर पर लाभार्थी रुकल ग्राम सुलसुली निवासी ने भावुक होकर कहा हम वर्षों से मिट्टी के घर में रह रहे थे। तब हमने बहुत परेशानी का सामना किया। आज प्रधानमंत्री आवास योजना की वजह से हमें पक्का घर मिला है, यह हमारे लिए उपहार है। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हम गरीबों को अपना सपना समझ पूरा करने में मदद की। कार्यक्रमों में उत्साह देखने को मिला जहां नए घर की चाबी हाथ में आते ही अनेक जन भावविभोर हो गए।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मिला आवास का उपहार :-

राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित यह गृहप्रवेश कार्यक्रम छत्तीसगढ़वासियों के लिए आवास पर्व साबित हुआ। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लाखों हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया जहां हर गांव, हर घर में खुशियों की लहर है। जिले में भी आज का दिन ऐतिहासिक बन गया जब हजारों परिवारों ने अपने नए घर की चौखट पर कदम रखकर नए जीवन की शुरुआत की। यह बढ़ते विकास और नए भारत की झलक है। जहां शासन प्रशासन के प्रयासों से पात्र हितग्राहियों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!