August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुजा पाठ के नाम पर लूट करने वाला आरोपी पांच वर्ष बाद हुआ गिरफ्तार,,,पहचान छिपाकर मुंबई में रह रहा था…

राजपुर/शंकरगढ़। वर्ष 2020 में थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में हुई लूट कांड का करीब 05 वर्षों से समय से फरार आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी गिरफ्तारी के डर से पहचान छिपाकर लुक छिप कर मुम्बई में रह रहा था।

      पुलिस ने बताया कि शंकरगढ़ निवासी रूपेश कुमार अग्रवाल पिता स्व. ओम प्रकाश अग्रवाल, ने थाना शंकरगढ़, में दिनांक 11/12/2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 10/12/2020 को प्रार्थी अपने घर शंकरगढ़ में शांतिपाठ कराने हेतु बाबा संजय शर्मा उर्फ सच्चिदानंद, आंसुतोष सिंह, संजय मिश्रा को दिनांक 10/12/2020 को अपने घर पर बुलाया था। जिस पर वे लोग अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 9280 से करीब 1:30 बजे दोपहर में प्रार्थी के घर पर आये थे। घर में पूजा पाठ हेतु चाँदी के गणेश जी एवं लक्ष्मी जी का मूर्ति तथा नगदी रकम एक लाख इकहत्तर हजार रूपये को एक थाली में रखकर घर में पूजा पाठ होने के पश्चात् संजय शर्मा उर्फ सच्चिदानंद महराज के कहने पर उस पूजा सामग्री को विसर्जन हेतु किसी नदी में प्रवाहित करने हेतु बोला गया तथा पैसे के सुद्धीकरण हेतु नदी का जल छिड़कने हेतु कहा गया था। बाबा के कहने पर प्रार्थी अपने साथी इन्द्रदेव सिंह पिता चलता राम सिंह के साथ बाबा लोगों के साथ उन्ही के गाड़ी में विसर्जन हेतु भोंदना नदी गये थे। जैसे ही प्रार्थी पूजा सामग्री को विसर्जन हेतु नदी में पहुंचे बाबा लोग पीछे से प्रार्थी को धक्का दे दिया जिससे प्रार्थी जमीन पर गिर गया और प्रार्थी के गले में पहने सोने के चैन करीब तीन तोला को लूट लिये तथा पूजा थाली में रखा नगदी रकम एक लाख इकहत्तर हजार रूपये, चॉदी की गणेश जी व लक्ष्मी जी का मूर्ति को लेकर भाग गये थे। घटना के बाद घर से गाड़ी बुलाकर बाबा लोगो का पीछा किया परन्तु उन बाबाओं को कहीं पता नहीं चला।

       प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में धारा 392, 420, 120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान प्रकरण के एक आरोपी आंसुतोष सिंह पिता कमलाकर, उम्र 36 साल, साकिन ईटावरी, थाना जवा, जिला रीवां (म.प्र.) से नगदी रकम दस हजार एक सौ रूपये, स्कार्पियो वाहन क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 9280, वीवो कम्पनी का मोबाईल, एक जोड़ी लकड़ी का चप्पल, यू.पी. 64 सी.के. 5464 का नम्बर प्लेट पूजा पाठ कराने वाला माला को दिनांक 12/12/2020 को जप्त कर लिया गया था तथा दिनांक 12/12/2020 को आरोपी आंसुतोष सिंह से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी संजय मिश्रा एवं एक अन्य का लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं उत्कृष्ट दक्षता दिखाते हुए आरोपी संजय मिश्रा को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया। आरोपी संजय मिश्रा पिता बैजनाथ मिश्रा जाति ब्राहमण उम्र 38 साल साकिन ईटावरी थाना जावा जिला रीवां (म.प्र.) को जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।

        इस पूरे कार्यवाही में निरी. जितेन्द्र जायसवाल थाना प्रभारी शंकरगढ़, सउनि रफैल तिर्की, आर. अशोक गोयल, आर. सुखलाल सिंह का सहाहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!