
राजपुर। नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग में बने बड़े बड़े गड्ढे व धूल से परेशान नगरवासियों ने सड़क मरम्मत को लेकर राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।नगरवासियों ने सुधार कार्य नहीं होने पर चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की जर्जर सड़को के कारण नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।खराब सड़को के कारण रोजमर्रा के कामों में भी बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है वहीँ सड़क पर उड़ रहे धूल के कारण लोगों के दुकानों के समान खराब होने के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।इन्हीं सब समस्याओं को लेकर अब नगरवासी उग्र आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं।

नगर के नागरिकों ने एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच. 343 मेन रोड राजपुर शहर से होकर गुजरती है किंतु उक्त रोड में विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे एवं धसाव हो जाने से आये दिन दुर्घटनाएँ हो रही है। बरसात होने के कारण उक्त गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चे, व्यापारी तथा वाहन चालक सभी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस जर्जर सड़क के कारण आये दिन जनहानि एवं धन हानि हो रही है एवं क्षेत्र के व्यापार पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही साथ पूरे शहर की सड़कों में होने वाली धूल से हो रही परेशानियों से आम जनता त्रस्त है एवं अन्य नयी-नयी एलर्जी, खांसी जैसी बिमारियों हो रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से नागरिकों ने मांग किया हैं कि दिनांक 05/10/2025 तक रोड रिपेयरिंग एवं सेटिंग कोट (डामरीकरण) का कार्य पूर्ण कर उपरोक्त समस्या का निवारण करें। अन्यथा दिनांक 05/10/2025 तक यदि उक्त स्थिति में सूधार नहीं किया जाता है तो दिनांक 06/10/2025 से एन.एच. 343 मेन रोड राजपुर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन नगरवासियों द्वारा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग अथवा प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रभात रंजन त्रिपाठी भीमराज बंसल मामन चंद गर्ग राजेश बंसल विशवास गुप्ता विकास बंसल रवि सोनी सीटू अग्रवाल संजीव गुप्ता विनोद जायसवाल व दर्जनों नागरिकगण उपस्थित थे। वहीं नगरिकों ने ज्ञापन की प्रति केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार,कलेक्टर बलरामपुर कार्यपालन,अभियंता राष्ट्रीय राज्य मार्ग,मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी राजपुर को प्रेषित किया हैं।



