August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

DEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बजली सुधार कार्य करने गए कर्मचारियों से मारपीट,,,सात आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार…

शंकरगढ़। लाइट मरम्मत कर रहे लाइन स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

       पुलिस ने बताया कि दिनांक 25 सितंबर को संतोष यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 28 वर्ष विद्युत वितरण केन्द्र शंकरगढ़ के कर्मचारी ने थाना शंकरगढ़ एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/09/2025 के शाम को उन्हें पता चला कि मनोहरपुर में फिटर फाल्ट है, तब उन्होंने लाइन स्टाफ को उसकी मरम्मत करने भेजा था। लाइन स्टॉप द्वारा कोरंधा की तरफ मरम्मत करने के बाद लाइन स्टाफ के साथ प्रार्थी दोहना मरम्मत कार्य करने गए थे जहाँ लाइन स्टाफ रोड से अंदर तरफ काम कर रहे थे जबकि प्रार्थी संतोष यादव रोड में अपने ड्राइवर के साथ रहकर उनको निर्देशित कर रहा था। रात लगभग 10 बजे एक बुलेरो वाहन उनके पास आकर रुकी जिसमें से 8 लोग उतरे और उतरते ही प्रार्थी को माँ बहन की गाली गलौज करते हुए बोलने लगे कि फोन नही उठाता है जब देखो लाइट बंद रहता है जल्दी बनाता भी नहीं है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारो इसे बोलकर सभी के द्वारा प्रार्थी को हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे। हल्लागुल्ला सुनकर लाइन स्टाफ भी उनके पास आकर छुड़ाने की कोशिश करने लगे। फिर भी आरोपीग़ण नहीं मान रहे थे। उसी समय सूचना देने पर पुलिस वहां पर पहुंचकर प्रार्थी को उनसे छुड़ा कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई। प्रार्थी के शासकीय कार्य करते समय आरोपियों के द्वारा उसे मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने से प्रार्थी के चेहरे माथा एवं कान के आसपास चोट आने से दर्द होना एवं उनके भयभीत हो जाने से आगे मरम्मत कार्य नहीं हो पाने तथा आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है।

      पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मामले में संलिप्त अन्य 3 आरोपियों का नाम प्रकरण में जोड़कर उपरोक्त सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

        गिरफ्तार आरोपीयों में 1. विजेंद्र यादव पिता बसंत यादव पता पोढ़ीखुर्द 2. विजय सोनी पिता फेकु पता मनोहरपुर 3. अंतुराम पिता रोघाराम पता विनायकपुर 4. रंजन कुमार पिता सियाराम पता पोढ़ीखुर्द 5. संजय यादव पिता हरिहर यादव पता पोढ़ीखुर्द 6. मनदीप यादव पिता रामलु यादव उम्र 20 वर्ष पता पोढ़ीखुर्द थानागढ़ 7. संतोष सोनी पिता नायुल उम्र 42 वर्ष पता मनोहरपुर थाना शंकरगढ़ एवँ एक विधि से संघर्षरत बालक है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!