May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रक्षा गौ सेवा आश्रम एवँ प्रशासनिक सहयोग से घुमंतु मवेशियों को किया रेस्क्यू,,,11 मवेशियों को राजपुर से उठाया गया…

राजपुर। बलरामपुर रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सड़को में घुमंतू एवं असहाय पशुओं के दुर्घटना से बचाव और देखभाल की उद्देश्य से सड़को पर घुमंतू मवेशियों का रेस्क्यू प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।इस कड़ी में मंगलवार को राजपुर नगर से 11 मवेशियों के रेस्क्यू कर गौ सेवा आश्रम में पहुँचाया गया।

    बलरामपुर जिले के ग्राम बासेन में रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनाये गए रक्षा गौ सेवा आश्रम में घुमन्तु पशुओं के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई है।उनके रहने के लिए शेड व खाने पीने के लिए चारा पानी की व्यवस्था की गई है।ग्रामीणों के सहयोग से मवेशियों के लिए चारा भी मिल जाता है। बलरामपुर जिले के सभी ब्लाक मुख्यालय में इन घुमंतु मवेशियों को प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू कर रक्षा गौ सेवा आश्रम में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही हैं।

   मंगलवार को राजपुर में सड़कों पर घुमंतु मवेशियों के रेस्क्यू किया गया। सड़क पर घूमने वाले 11 मवेशियों को प्रशासनिक सहयोग से रेस्क्यू कर गौ सेवा आश्रम ले जाया गया।वहीँ मंगलवार को राजपुर एसडीएम देंवेंद्र प्रधान ने बासेन स्थित गौ सेवा आश्रम का जायजा भी किया।उन्होंने निरीक्षण के दौरान रक्षा गौ सेवा आश्रम में रेस्क्यू किए गए मवेशियों की स्थिति सड़को में घुमंतू मवेशियों की स्थिति सुरक्षा के दृष्टिकोण के सही पाया हैं। वहीं आश्रम में वर्तमान में अस्थाई शेड का निर्माण किया गया हैं जिसे संचालक के द्वारा स्थाई शेड निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि आश्रम में हरा चारा पानी की पर्याप्त व्यवस्था हैं और आवश्यकता अनुसार आश्रम को सहयोग एवं निरीक्षण किया जाता रहेगा।

    इस दौरान राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान,सुरेन्द्र यादव संचालक  रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन, नगर पंचायत के सीएमओ रविंद्र लाल, पशु विभाग के अधिकारी डॉ राम, डॉ पुनीत, राजपुर पुलिस की टीम, राजा मिश्रा, मानु चौवबे, एवं नागरिकगण एवं रेस्क्यू वाहन टीम से दिनेश कुमार, शीतला, जेबीयर,नीरज, सुमित, राजेंद्र, राजेश, अनिल उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!