November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागायुक्त श्री दुग्गा,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लुतीया डैम का लिया जायजा,,,प्रभावित परिवारों का जाना हाल…

बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विगत दिवस मंगलवार को देर रात लगभग 10 बजे विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती बांध टूट गया। जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासनिक टीम, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा संबंधित आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित की गई है।

          अचानक हुए इस हादसे में बांध के नीचे ग्रामीण इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में बतसिया (महिला), उम्र 61 वर्ष, चिंता सिंह (महिला), उम्र 30 वर्ष, रंजती सिंह (महिला), उम्र 28 वर्ष, प्रिया, उम्र 6 वर्ष की मृत्यु हुई है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ईलाज जारी है। घायलों में रामवृक्ष सिंह, उम्र 65 वर्ष, अनूप सिंह, उम्र 19 वर्ष, कालीचरण टोप्पो, उम्र 65 वर्ष, फूलमनिया टोप्पो, उम्र 61 वर्ष शामिल हैं। साथ ही कार्तिक सिंह, उम्र 6 वर्ष, वंदना सिंह, उम्र 3 वर्ष, जीतन सिंह, उम्र 65 वर्ष जो लापता हैं, उनकी तलाश एनडीआरएफ एवं पुलिस बल द्वारा जारी है।

       हादसे में तीन परिवार के 55 बकरी एवं 5 गाय, 4 बैल की क्षति हुई है। साथ ही लगभग 25 एकड़ में लगे धान की सफल एवं 1.5 एकड़ टमाटर व खीरा की फसल की क्षति हुई है तथा तीन घरों में जल भराव भी हो गया है। बांध टूटने से प्रभावित क्षेत्रों का संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने संयुक्त रूप से दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।

            सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने प्रभावित गांव धनेशपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया। संभागायुक्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को तत्काल मुआवजा राशि भी प्रदान किया जायेगा। इस दौरान संभागायुक्त ने प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। वहां परिवारों से बात करते हुए उन्होंने भोजन, पानी, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविर में महिला, बच्चों को विशेष देखभाल की जाए।

        गौरतलब है कि प्रशासनीक टीम के द्वारा समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंच घायल मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि राहत शिविर में 10 लोग ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शिविरों में जाकर जांच कर रही हैं। हमारी पूरी टीम सक्रियता से काम कर रही है। साथ ही ग्रामीणों की फसल और संपत्ति का आंकलन कर मुआवजे की प्रकरण तैयार कर शुरू की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!