September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शासकीय मदिरा दुकान के सीमा के भीतर बैठाकर शराब पिलाने को लेकर अहाता संचालक ने की शिकायत,,,कार्यवाही करने की माँग…

राजपुर। शासकीय मदिरा दुकान के सीमा के अंतर्गत ठेला गुमटी में अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने को लेकर अहाता संचालक ने अनुविभागीय अधिकारी सहित थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने सरकारी शराब दुकान की सीमा के भीतर अवैध स्टॉल के संचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की माँग की है।

      राजपुर में शराब दुकान के बगल में संचालित अहाता संचालक ने राजपुर अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि छ०ग० शासन द्वारा आदेशित अहाता का संचालन सकुशल किया जा रहा है। परन्तु शासकीय मदिरा दूकान राजपुर के परिसीमा में कुछ संचालको द्वारा अवैध रूप ठेला-गुमटियों का संचालन करते हुए लोगों को बैठा कर शराब का सेवन कराया जा रहा है।जहाँ आये दिन मार-पीट, गाली-गलौच होना आम बात हो गयी है जिससे की क्षेत्र में परिशांति भंग होने की संभावना बेहद बढ़ गयी है। साथ ही साथ इन कृत्यों से शासन को राजस्व की भी हानि हो रही है। जबकि इन्हीं सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए छ०ग० शासन के द्वारा बैठकर शराब पीने हेतु अहाता का संचालन किया जा रहा है, जो कि शासकीय मदिरा दूकान के परिसीमा में है।

     अहाता संचालक ने उक्त संबंधित विषयों को ध्यान में रखते हुए अवैध ठेला-गुमटी को हटाते हुए दण्डात्मक कार्यवाही करने की माँग की है, जिससे की क्षेत्र में परिशांति भंग होने की संभावना न हो।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!