
राजपुर/शंकरगढ़। प्राथमिक शाला कंजिया के प्रधान पाठक के द्वारा कक्षा दूसरी की सात वर्षीय छात्रा को डंडा से पीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरालेआस टोप्पो पिता अल्बर्ट टोप्पो उम्र 55 वर्ष, निवासी कंजिया नवापरा थाना शंकरगढ़ प्रधान पाठक कन्जिया ने कक्षा दूसरी की छात्रा को डंडे से बेरहमी से पीटने के कारण छात्रा के जांघ में गंभीर चोट लगने से छात्रा का ईलाज अम्बिकापुर में कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ प्रार्थी जय गोविंद तिवारी पिता रामनाथ तिवारी उम्र 60 वर्ष ने थाना शंकरगढ़ में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25 /07/ 2025 को प्राथमिक शाला कंजिया के प्रधान पाठक हीरालेओस टोप्पो के द्वारा कक्षा दूसरी की छात्रा कुमारी ललिता यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 07 साल को डंडा से छात्रा की जांघ में मारने से छात्रा की जांघ में चोट लगा है। छात्रा के पिता शिवकुमार यादव संजीवनी अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में धारा 115 (2) भारतीय न्याय संहिता एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75, 82 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी हीरालेआस टोप्पो पिता अल्बर्ट टोप्पो उम्र 55 वर्ष, पता कंजिया नवापरा थाना शंकरगढ़, प्रधान पाठक कन्जिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया है।



