ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाने युवा कांग्रेस उतरी सड़क पर,,,एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन हुआ समाप्त…

राजपुर/बरियों। खराब एनएच 343 सड़क के बाद ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के आवाजाही से टूटते सड़क के खिलाफ ककना कल्याणपुर मार्ग पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ककना चौक पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

राजपुर से अम्बिकापुर मुख्य सड़क के खराब होने के बाद से छोटे चार चक्का वाहन चाची से बदौली अखोरा सड़क का उपयोग कर कल्याणपुर मार्ग से अम्बिकापुर आवागमन कर रहे है।वहीँ ककना से कल्याणपुर मार्ग का भी उपयोग छोटी गाड़ियों के आवागमन के उपयोग के लिया किया जा रहा है। पर कुछ दिनो से इस सड़क पर भारी मालवाहक ट्रक हाईवा एवं कुछ बसे भी शाम से सुबह तक बेधड़क चल रही है जिससे पीएमजीएसवाई की सड़क जगह जगह जर्जर होकर टूट रही है।भारी वाहनों की वजह से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने से छोटी वाहनें अब बारिश होने पर फसने लगी है। इन्हीं सब मुद्दो को लेकर एवँ सड़क के सुधार को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा 31 जुलाई को इस सड़क पर बड़े मालवाहक वाहन एवं अनाधिकृत रूप से चलने वाले ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग रखी थी।परंतु बीस दिनों के समयावधि बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से वाहनों के आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाने के कारण 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से सड़क पर बैठ कर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को बरियों तहसीलदार नरेंद्र कंवर के द्वारा समझाने का प्रयास विफल हो गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा राजपुर एसडीएम को मौके पर आकर लिखित आश्वासन देने के लिए अड़े रहे और सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन करते रहे। किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल कुसमी एसडीओपी एनामुएल लकड़ा, राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, बारियों चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह, पास्ता चौकी प्रभारी विमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

लगभग एक घंटे चले चक्का जाम को खुलवाने राजपुर अनुविभागीय अधिकारी को मौके पर पहुंचना पड़ा।राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने प्रदर्शनकारियों से बात कर उनके मांग पर जल्द उचित कार्यवाही करने का आश्वस्त किया जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामकिशुन, डी पी विश्वकर्मा, अंशीरांशु मिश्रा, पंजक जायसवाल, दयासागर सिंह, उपसरपंच सीधमा कृष्णा जायसवाल, चंदू राम, संघन राम, सलमा, भुनेश्वर सिंह, मिनेश पैकरा, दिनेश यादव, जयकुमार तिर्की, मुनेश यादव, नरेश चौधरी, सुलू राम, रामसागर यादव, शेनाथ राम, धनंजय सिंह, प्याचंद, बुल्लू, साधुम, जमोद, नर्सिंग, कृष्ण, तेजा राम, बट्टू, भोला प्रसाद, सीटू पाण्डेय, सुरेश पन्ना, बाल किशुन व कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



