
राजपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में बड़ी हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त मनाया गया। प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी नगर में सर्वप्रथम गांधी चौक पर 7:30 बजे झंडा फहराया गया इसके पश्चात सभी शासकीय अर्ध शासकीय एवं अन्य संस्थाओं में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के इस 79 वें स्वतंत्रता दिवस नगर में बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया जिसमें भारी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकगण एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए। इसके पश्चात नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालय एवं स्कूलों सहित अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवँ भवनों में ध्वजारोहण किया गया।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजपुर के नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष धरम सिंह, जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष विनय भगत वन विभाग कार्यालय राजपुर में एसडीओ आर.एस.एल. श्रीवास्तव, राजपुर थाना में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह,एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय शासकीय महाविद्यालय तथा अन्य सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया,जिसके पश्चात जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया तथा नशामुक्ति में लिए शपथ ली। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद एवँ एकलव्य विद्यालय सहित अन्य स्कूलों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। 15 अगस्त के इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल, रेंजर महाजन साहू एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य राजेश कश्यप आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य अरविंद गुप्ता आदित्य पटनवार सहित सभी जनप्रतिनिधिगण,विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवँ स्थानीय नागरिकों व स्कूलों को बच्चे उपस्थित थे।


