November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

संपूर्णता अभियान में आकांक्षी शंकरगढ़ विकासखंड अव्वल,,राज्य स्तरीय समारोह में मिला स्वर्ण पदक,,,मुख्यमंत्री श्री साय ने किया सम्मानित…

बलरामपुर। ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में समग्र विकास सुनिश्चित करने सामाजिक विकास की दिशा में सतत प्रयासरत बलरामपुर जिला राज्य स्तर पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए गौरवान्वित हुआ है। संपूर्णता अभियान के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 2 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा जिले के शंकरगढ़ विकासखंड को समग्र प्रदर्शन में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने मंच पर उपस्थित होकर यह सम्मान प्राप्त किया।

      संपूर्णता अभियान के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप पोषण, स्वास्थ्य, सामाजिक समावेशन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्य करते हुए जिले ने सतत प्रयासों से राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया  स्वर्ण पदक शंकरगढ़ के समन्वित प्रयास का परिणाम है, जो आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

      ज्ञात हो कि संपूर्णता अभियान 2 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पूरे प्रदेश में चलाया गया। जिसमें बलरामपुर रामानुजगंज जिले ने आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास किया गया। जिला प्रशासन ने शासन की प्राथमिकताओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया। अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक योजनाओं की गहन मॉनिटरिंग की गई । अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक टीम ने मिलकर समन्वित कार्य किया। गाँव-गाँव में अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया, कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न किया गया।जिसमें सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के समन्वित प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है कि शंकरगढ़ विकासखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सामने आया। इन तीन माह की अवधि में शंकरगढ़ विकासखण्ड ने चिन्हित 6 इंडिकेटर अंतर्गत 517 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन ,7775 का मधुमेह जांच, 7775 लोगो का उक्त रक्तचाप जांच,3248 गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार,906 स्वयं सहायता समूहों को चक्रिय निधि, 1167 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कर शतप्रतिशत् लक्ष्य हासिल किया गया है।

        राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में संपूर्णता अभियान के समग्र संचालन हेतु जनपद सीईओ संजय दुबे, एएनसी पंजीकरण, मधुमेह स्क्रीनिंग, और हाईपरटेंशन स्क्रीनिंग स्वास्थ्य संकेतकों पर कार्य के लिए खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आफताब अहमद, आजीविका मिशन से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सुश्री सूचना प्रभाती एक्का, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत क्रियान्वयन के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उमाकांत सिंह, गर्भवती महिलाओं की पहचान, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी,पोषण ट्रैकर रिपोर्टिंग के लिए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राहुल सिंह को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके पूर्व जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में अभियान से जुड़े सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

       उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के द्वारा पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों के तेजी से विकास को सुनिश्चित करने के लिए आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें देश के 500 विकासखंड का चयन किया गया जिसमें बलरामपुर जिला का विकासखंड शंकरगढ़ को आकांक्षी विकासखंड के रूप में शामिल किया गया। जिसमें  संपूर्णता अभियान के दौरान विकासखंड शंकरगढ़ ने चिन्हित संकेतकों में श्रेष्ठ कार्य कर उपलब्धि हासिल की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!