May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सौंडिक समाज एवँ लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के तत्वावधान में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,,,सैकड़ो मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण…

बलरामपुर। जिले के ऑडिटोरियम हाल में लक्ष्मी नारायण अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीपी, शुगर व हार्ट रोगों की जांच कर दी जरूरी सलाह,सैकड़ो मरीजों ने कराया अपना निःशुल्क जाँच।

            रविवार को बलरामपुर जिले के ऑडिटोरियम हाल में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लक्ष्मी नारायण अस्पताल, के डॉक्टर प्रतीक खरे एम डी मेडिसिन, डॉक्टर अविना डी एम एंडोक्रिनोलॉजी  एवं मेटाबोलिज्म हार्मोन थाइरोइड सुगर स्पेसलिस्ट, डॉक्टर गौरव कुमार ऑर्थो (हडडी रोग विशेषज्ञ), डॉ आयुसी अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ ,की टीम डॉक्टर के द्वारा बलरामपुर के ऑडिटोरियम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए करीब 200 से 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

       शिविर में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर (बीपी), डायबिटीज (शुगर) और हृदय से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई। डॉक्टरों ने सभी मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार नि:शुल्क परामर्श दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि क्षेत्र में खानपान की अनियमितता और दिनचर्या में लापरवाही के कारण बीमारियों की संख्या बढ़ रही है। शिविर में बड़ी संख्या में शुगर के मरीज भी सामने आए, जिनमें अधिकांश ग्रामीण पृष्ठभूमि से थे।

      कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के पी.आर.ओ मनोज पांडे ने बताया कि सौंडिक समाज की पहल पर यह शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया, जिसमें हर मरीज को उचित जांच और चिकित्सकीय सुझाव दिए गए।कार्यक्रम के समापन पर सौंडिक समाज की ओर से लक्ष्मी नारायण अस्पताल की मेडिकल टीम को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समाजसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का यह प्रयास लोगों को बड़ी राहत देने वाला साबित हुआ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!